Husband Wife Fraud News: दोस्त और उसकी पत्नी का खौफनाक कांड! 4 साल तक चलता रहा खेल… फिर डिमांड किए तो उड़ गए होश! दंपति की काली करतूत आई सामने
Husband Wife Fraud News: दोस्त और उसकी पत्नी का खौफनाक कांड! 4 साल तक चलता रहा खेल… फिर डिमांड किए तो उड़ गए होश! दंपति की काली करतूत आई सामने

Husband Wife Fraud News
- दोस्त निकला धोखेबाज़
- प्रोटीन सप्लीमेंट के नाम पर 27 लाख हड़पे
- पति-पत्नी पर दर्ज हुआ केस
दुर्ग: Husband Wife Fraud News: दोस्ती निभाकर एक व्यक्ति को अच्छा व्यापारी बनाने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। प्रोटीन सप्लीमेंट के होलसेल व्यापारी के साथ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
दोस्ती की आड़ में 27 लाख की ठगी! (Durg Fraud Case)
Husband Wife Fraud News: प्रार्थी आकाश कुमार शर्मा वर्ष 2017 से प्रोटीन सप्लीमेंट के होलसेल व्यापार से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2021 में उसने अपने मित्र अनिरुद्ध ताम्रकार, जो पाटन जनपद में संविदा कर्मचारी के रूप में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ है, की सहायता करते हुए उसकी पत्नी भावना ताम्रकार के नाम से रिसाली क्षेत्र में प्रोटीन सप्लीमेंट का आउटलेट खुलवाया। व्यवसाय शुरू कराने के लिए आकाश शर्मा ने दुकान संचालन हेतु करीब 27 लाख रुपये मूल्य का प्रोटीन पाउडर सप्लाई किया। शुरुआत में आरोपी द्वारा आंशिक भुगतान किया गया, लेकिन इसके बाद शेष राशि देने में लगातार टालमटोल की जाती रही। पीड़ित के अनुसार, जब उसने बकाया रकम की मांग की तो आरोपी ने उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।
व्यापारी को लगा बड़ा झटका (Chhattisgarh Crime News)
Husband Wife Fraud News: कुछ समय बाद आरोपियों ने पीड़ित का फोन उठाना भी बंद कर दिया। धोखाधड़ी से परेशान होकर आकाश शर्मा ने वर्ष 2025 में पाटन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया और उसे न्यायालय जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रार्थी ने न्यायालय में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के पश्चात न्यायालय ने पाटन थाना को अपराध दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अनिरुद्ध ताम्रकार और भावना ताम्रकार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीड़ित आकाश शर्मा ने अपने दोस्त की मदद से उसकी पत्नी के नाम प्रोटीन सप्लीमेंट का आउटलेट खुलवाया और करीब 27 लाख रुपये का माल सप्लाई किया, लेकिन आरोपियों ने पूरी रकम नहीं चुकाई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Husband Wife Rs 27 Lakh Fraud News
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm

