Shivnath River Durg: मूसलाधार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी, SDRF ने 32 मजदूरों को बचाया
Shivnath River Durg: मूसलाधार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी, SDRF ने 32 मजदूरों को बचाया

Shivnath River Durg | Image Source | IBC24
- दुर्ग में बारिश का कहर,
- नदी-नाले उफान पर,
- 32 मजदूरों का SDRF ने किया रेस्क्यू,
दुर्ग: Shivnath River Durg: चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद कल दोपहर बारिश थमी, लेकिन वहीं देर रात से हो रही तेज बारिश के कारण दुर्ग शहर का हाल बेहाल हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, तो वहीं शहरी क्षेत्र की गलियों में भी पानी भर चुका है। यहाँ तक कि आवासीय क्षेत्रों में भी पानी भरने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
Shivnath River Durg: नालों की हालत भयावह है शंकर नाला तो पूरे उफान पर है वहीं शिवनाथ नदी भी उफान पर है। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर पानी करीब 8 फीट ऊपर चल रहा है। मोगरा बैराज से कल तक 60 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसे आज 12 हज़ार क्यूसेक छोड़ा जा रहा है, लेकिन ज़िले में हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। नदी में पानी के साथ आ रहे जलकुंभी और कचरे के कारण शिवनाथ नदी किनारे बने इंटकवेल में कचरा फंसने से नगर निगम द्वारा प्रदाय किए जाने वाले पानी में भी समस्या के आसार बने हुए हैं। जिसे SDRF की मदद से निकालने का प्लान जिला प्रशासन ने बनाया है।
Read More : कोटा की सहपाठी छात्रा का अपहरण कर होटल ले गया युवक, फिर हैवानियत की सारी हदें की पार, आरोपी फरार
Shivnath River Durg: वहीं नदी किनारे बसे थनोद गांव में करीब 32 लोगों को SDRF द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये सभी 32 मज़दूर भारतमाला परियोजना के लिए कार्यरत थे। कलेक्टर ने बताया है कि मोगरा बैराज से फिलहाल कम पानी छोड़ा जा रहा है। दोपहर 12 बजे से बारिश भी थमी हुई है लेकिन यदि ऊपरी क्षेत्रों और ज़िले में दोबारा बारिश होती है तो बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है जिसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दुर्ग जिले में लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शंकर नाला और शिवनाथ नदी उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shivnath River Durg: Shivnath river in spate due to torrential rains
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm