Durg News: 19 सितंबर को दुर्ग में VVIP मूवमेंट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की रूट डायवर्शन की एडवायजरी
कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट अधिक रहने के कारण ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने आम जनता की सुविधा और सुचारू यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए विशेष रूट डायवर्शन …

Durg News
- छोटे वाहनों के लिए रूट व्यवस्था
- बसों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था
- ट्रैफिक पुलिस की नागरिकों से अपील
दुर्ग: Durg News, 19 सितंबर 2025 को दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट अधिक रहने के कारण ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने आम जनता की सुविधा और सुचारू यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए विशेष रूट डायवर्शन प्लान लागू किया है।
छोटे वाहनों के लिए रूट व्यवस्था
ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, राजेन्द्र पार्क – चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होते हुए पुलगांव तक जा सकेंगे। वहीं सेक्टर की ओर से आने वाले वाहन जो ठगड़ा बंध पुल से आएंगे, वे जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार होते हुए राजेन्द्र पार्क से दुर्ग शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
इसके अलावा Y शेप ब्रिज दुर्ग से पुलगांव जाने वाले वाहन Y शेप ब्रिज, मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग से होकर पुलगांव पहुंचेंगे।
बसों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था
रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा, रेंगाखार जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज (रेक प्वाइंट) मालधक्का में पार्किंग करेंगी। वहां से ग्रीन चौक दुर्ग आकर सवारी लेकर आगे बढ़ेंगी। वहीं राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी, अर्जुंदा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग – गंजपारा में पार्किंग करेंगी और जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेकर गंतव्य की ओर रवाना होंगी। साथ ही पाटन, रानीतराई, धमतरी जाने वाली बसें महिला समृद्धि बाज़ार (सिविल लाइन दुर्ग) के सामने पार्किंग करेंगी और वहीं से सवारी लेकर आगे प्रस्थान करेंगी।
ट्रैफिक पुलिस की नागरिकों से अपील
सम्मेलन के दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित डायवर्शन मार्गों एवं बस पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें और धैर्यपूर्वक यात्रा करें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनाई जा सकेगी।
इन्हे भी पढ़ें :
ऊर्जा बदलाव देश की समग्र विकास रणनीति का अभिन्न हिस्सा होः सुमन बेरी
आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में 24 घंटे की हड़ताल की चेतावनी दी
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: VVIP movement in Durg on September 19, traffic police issues route diversion advisory
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm