Kerala And Puducherry Assembly Elections 2026: केरल में अमित शाह, तो पुडुचेरी में नितिन नबीन भरेंगे हुंकार, रोड शो के बाद सभाओं को संबोधित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष
Kerala And Puducherry Assembly Elections 2026: गृह मंत्री अमित शाह आज केरल के दौरे पर रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे।
Kerala And Puducherry Assembly Elections 2026/Image Credit: Amit Shah X Handle
- पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है।
- पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
- देश के गृह मंत्री अमित शाह आज केरल के दौरे पर रहेंगे।
Kerala And Puducherry Assembly Elections 2026: तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पांचो राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए भाजपा समेत सभी प्रमुख पार्टियां सक्रिय हो गई है। सभी पार्टी के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर चुनाव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में देश के गृह मंत्री अमित शाह आज केरल के दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के कोझिकोड में रोड शो करेंगे और इसके बाद दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान पार्टी के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।
पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन
वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे। (Kerala And Puducherry Assembly Elections 2026) इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन तिरुनल्लार में रोड शो करेंगे और इसके बाद मानवेली में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे और इसके साथ ही पार्टी के नताओं के साथ चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।
बंगाल दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी कूचबिहार से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। (West Bengal Assembly Elections 2026) अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर के आसपास ऐतिहासिक रास मेला मैदान में ‘बिजय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे, जो उत्तर बंगाल में पार्टी के गहन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत का प्रतीक होगा।
पार्टी की रूपरेखा पेश कर सकते हैं पीएम
ऐसा माना जा रहा है कि, पीएम मोदी इस रैली के दौरान “विकसित पश्चिम बंगाल” के लिए पार्टी के दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा द्वारा हाल में जारी ‘जनता की चार्जशीट’ में उठाए गए मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। रविवार को इस रैली के बाद (West Bengal Assembly Elections 2026)आगामी चुनावों से पहले राज्यभर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनसभाओं, रोड शो और संगठनात्मक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- West Bengal Assembly Elections 2026: पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा आज, चुनाव प्रचार अभियान की करेंगे शरुआत, रैली को करेंगे संबोधित
- CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Kullu Road Accident: पर्यटकों को लेकर जा रही थी ट्रैवलर बस, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, 14 घायल

Facebook


