Assam Vidhan Sabha Chunav Result 2026 || Image- AI Generated
नई दिल्ली: असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। राज्य की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। (Assam Vidhan Sabha Chunav Result) अब 4 मई यानी आज सुबह 78 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसमें सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इस बार राज्य में रिकॉर्ड मतदान हुआ है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 85.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2021 के चुनाव में 82.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अधिक मतदान को लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
हालांकि मतदान के दिन कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में झड़पों में करीब 30 लोग घायल हुए और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। (Assam Vidhan Sabha Chunav Result) कुछ स्थानों पर स्थानीय विवादों के कारण वोटिंग में थोड़ी रुकावट भी आई।
एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में बड़ी जीत मिल सकती है। अनुमान है कि पार्टी को करीब 80 सीटें मिलेंगी। वहीं कांग्रेस को 25 से 35 सीटें मिलने की संभावना है। अगर ये अनुमान सही रहे, तो मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार सरकार बना सकते हैं।
अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण
उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी