West Bengal Assembly Elections 2026: ममता बनर्जी को यहां के सीएम ने दिया ‘मीट चैलेंज’, कहा- आपसे ज्यादा FISH खाकर दिखाउंगा, चुनाव के बीच ‘माछ-भात’ को लेकर गरमाई सियासत

West Bengal Assembly Elections 2026: सीएम हिमंता ने दावा किया कि मैं ममता दीदी से एक किलोग्राम ज़्यादा मछली खाऊंगा।

West Bengal Assembly Elections 2026: ममता बनर्जी को यहां के सीएम ने दिया ‘मीट चैलेंज’, कहा- आपसे ज्यादा FISH खाकर दिखाउंगा, चुनाव के बीच ‘माछ-भात’ को लेकर गरमाई सियासत

West Bengal Assembly Elections 2026/Image Credit: ANI X Handle

Modified Date: April 22, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: April 22, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पुरुलिया के बलरामपुर मेंजनसभा के दौरान ममता सरकार पर टिप्पणी की।
  • हिमंता ने कहा कि मैंने ममता दीदी से कहा कि मैं आपको अपने घर बुलाऊंगा।
  • सीएम हिमंता ने दावा किया कि मैं ममता दीदी से एक किलोग्राम ज़्यादा मछली खाऊंगा।

West Bengal Assembly Elections 2026: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के चुनाव प्रचार 21 अप्रैल मंगलवार को शाम 5 बजे समाप्त हो गए। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दलों ने जोर शोर से लोगों को अपनी ओर करने की कोशिश की। इसी बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी बंगाल में रैली की। अपनी रैली के दौरान सीएम सरमा ने टीएमसी सरकार और सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

पुरुलिया में प्रचार के दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सत्तापक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, तृणमूल सरकार ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत केवल ₹1,500 देती है। (West Bengal Assembly Elections 2026) क्या माता लक्ष्मी सचमुच इतनी कंजूस हैं? माता लक्ष्मी को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए और इस योजना को बंद कर नई योजना लाई जानी चाहिए। इतना ही नहीं सीएम सरमा ने आरोप लगाया कि, सीएम ममता राज्य में लोगों को डरा रही हैं कि बीजेपी की सरकार आने के बाद मछली खाना बंद कर दिया जाएगा।

सीएम सरमा ने दीदी पर साधा निशाना

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पुरुलिया के बलरामपुर मेंजनसभा के दौरान ममता सरकार पर टिप्पणी की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत केवल ₹1,500 देती है। क्या माता लक्ष्मी सचमुच इतनी कंजूस हैं? माता लक्ष्मी को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। (West Bengal Assembly Elections 2026) इसलिए, ‘लक्ष्मी भंडार’ को बंद करो और इसकी जगह ‘अन्नपूर्णा भंडार’ शुरू करो।’अन्नपूर्णा भंडार’ के तहत ₹3,000 दिए जाएंगे।

हिमंता बिस्वा सरमा सीएम ममता को किया चैलेंज

इसके साथ ही सीएम सरमा ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि, TMC वाले दावा करते हैं कि अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो लोगों को मछली और मांस का सेवन नहीं करने दिया जाएगा। सीएम सरमा ने कहा कि असम में बीजेपी सत्ता में है, क्या वहां के लोग लोग मछली और मांस खाना छोड़ देते हैं? हिमंता ने कहा कि मैंने ममता दीदी से कहा कि मैं आपको अपने घर बुलाऊंगा। (West Bengal Assembly Elections 2026) हम साथ बैठकर चावल-मछली का भोजन करेंगे और मछली खाने की प्रतियोगिता रखेंगे।

सीएम हिमंता ने दावा किया कि मैं ममता दीदी से एक किलोग्राम ज़्यादा मछली खाऊंगा। हम बंगाल के 100 लोगों और असम के भाजपा के 100 सदस्यों के बीच मछली और मांस खाने की प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। असम की भाजपा टीम दो किलोग्राम ज़्यादा मांस खाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.