Kerala New Chief Minister Name : 10 दिन के सस्पेंस के बाद खत्म हुआ इंतजार! राहुल गांधी ने इस चेहरे पर लगाया दांव, केसी वेणुगोपाल का पत्ता काटकर ये दिग्गज बने केरल के नए मुख्यमंत्री

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर 10 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। कांग्रेस हाईकमान ने वी.डी. सतीशन के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें UDF सरकार का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।

Kerala New Chief Minister Name : 10 दिन के सस्पेंस के बाद खत्म हुआ इंतजार! राहुल गांधी ने इस चेहरे पर लगाया दांव, केसी वेणुगोपाल का पत्ता काटकर ये दिग्गज बने केरल के नए मुख्यमंत्री

Kerala New Chief Minister Name

Modified Date: May 14, 2026 / 12:56 pm IST
Published Date: May 14, 2026 12:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10 दिन बाद केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान।
  • वी.डी. सतीशन पर कांग्रेस हाईकमान ने जताया भरोसा।
  • केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला भी सीएम पद की दौड़ में थे।

तिरुवनंतपुरम: Kerala New Chief Minister Name केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से जारी मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने राज्य में 10 साल बाद शानदार वापसी की है और अब वी.डी. सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। तिरुवनंतपुरम में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में औपचारिक रूप से उनके नाम पर मुहर लगा दी गई, जिससे भविष्य की राजनीति का नया चेहरा साफ हो गया है।

केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला भी थे पद की रेस में

मुख्यमंत्री के चयन को लेकर दिल्ली से लेकर तिरुवनंतपुरम तक बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का लंबा दौर चला। V.D. Satheesan Kerala CM इस पूरी प्रक्रिया में राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री पद के दावेदारों से कई दौर की बातचीत की। पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद के लिए केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे दिग्गज नेता भी दौड़ में थे। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने वी.डी. सतीशन पर भरोसा जताया।

कौन है वी.डी. सतीशन ?

वी.डी. सतीशन का पूरा नाम वदस्सेरी दामोदरन सतीशन है। उनका जन्म 31 मई 1964 को कोच्चि के नेट्टूर में हुआ था। उनके पिता के. दामोदरा मेनन और माता वी. विलासिनी अम्मा हैं। दिल्ली के सत्ता गलियारों के बजाय सतीशन की पहचान हमेशा एक ऐसे नेता की रही है जिसकी जड़ें शुरुआत से ही जमीनी स्तर की राजनीति से जुड़ी रही हैं।

राजनीती से पहले LLM और LLB की डिग्री प्राप्त की

सतीशन का शैक्षणिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है उनकी प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के लोकप्रिय पनांगड हाईस्कूल से पूरी हुई वहीँ उन्होंने सैक्रेड हार्ट कॉलेज, थेवारा से अपनी स्नातक की पढ़ाई की।न्होंने राजगिरी कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज, कोच्चि से ‘मास्टर ऑफ सोशल वर्क’ (MSW) की डिग्री हासिल की। इसके बाद राजनीति में कदम रखने से पहले सतीशन ने केरल लॉ एकेडमी लॉ कॉलेज से एलएलबी (LLB) की फिर तिरुवनंतपुरम से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की डिग्री भी प्राप्त की।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..