UP Weather News: यहां मौसम का तांडव, आंधी-तूफान और बारिश से 54 लोगों की मौत, उखड़ते पेड़ का लाइव वीडियो देख कांप उठेगी रूह

UP Weather News: यहां मौसम का तांडव, आंधी-तूफान और बारिश से 54 लोगों की मौत, उखड़ते पेड़ का लाइव वीडियो देख कांप उठेगी रूह

UP Weather News: यहां मौसम का तांडव, आंधी-तूफान और बारिश से 54 लोगों की मौत, उखड़ते पेड़ का लाइव वीडियो देख कांप उठेगी रूह

UP Weather News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 14, 2026 / 08:46 am IST
Published Date: May 14, 2026 8:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 54 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
  • 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी, लोगों को घरों में रहने की सलाह
  • मुख्यमंत्री कार्यालय ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए

लखनऊ: UP Weather News उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने, बिजली गिरने और टीन शेड उड़ने जैसी घटनाओं में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

तूफान ने बरपाया कहर, चार की मौत

UP Weather News उन्नाव जिले में 20 मिनट के तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तेज आंधी की वजह से यहां एक पेड़ उखड़ गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंधी तूफान आता है और पेड़ के नीचे एक कार खड़ी रहती है। देखते ही देखते पेड़ कार के उपर गिर जाता है। जिससे कार बूर तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है। (Unnao News)

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा समेत 38 जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने, घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल प्रदेश में लोग मौसम के अगले रुख पर नजर बनाए हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।