Mamata Banerjee on Vote Counting: ‘यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है’, चुनाव परिणाम से पहले सीएम ममता ने BJP पर जड़े आरोप, कहा- ‘अलग-अलग जगहों पर बिजली काटी जा रही है’

Ads

Mamata Banerjee on Vote Counting: 'यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है', चुनाव परिणाम से पहले सीएम ममता ने BJP पर जड़े आरोप, कहा- 'अलग-अलग जगहों पर बिजली काटी जा रही है'

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 07:29 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 07:29 AM IST

Mamata Banerjee on Vote Counting | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू
  • सीएम ममता बनर्जी ने बिजली कटौती और CCTV बंद होने के आरोप लगाए
  • प्रशासन ने सुरक्षा और बिजली आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए

नई दिल्ली: Mamata Banerjee on Vote Counting प. बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी हो रहे हैं। चुनाव परिणाम को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में है। मतगणना केंद्रों पर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। (West Bengal Election 2026 Voting Counting) वहीं दूसरी ओर नतीजे आने से पहले सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए जानबूझकर बिजली कटौती किए जाने और सीसीटीवी बंद किए जाने के आरोप लगाए हैं।

Mamata Banerjee on Vote Counting सीएम ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि ‘सतर्क रहें। निगरानी रखें। रात भर जागते रहें। शिकायतें दर्ज करें। मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है (लोड-शेडिंग की जा रही है)। हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर तक, बर्दवान के औसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक—ऐसी कई घटनाएँ सामने आई हैं, जहाँ चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, CCTV कैमरे बंद किए जा रहे हैं, और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियाँ आ-जा रही हैं। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ: जिस तरह मैं हर चीज़ पर नज़र रखने के लिए पूरी रात जाग रहा हूँ, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें। अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो उन्हें घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज करें और CCTV फुटेज की माँग करें। यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है।’

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 283 विधानसभा सीटों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। राज्य भर में बने मतगणना केंद्रों पर आज आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे कब आएंगे?

आज मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग आधिकारिक नतीजे घोषित करेगा।

सीएम ममता बनर्जी ने क्या आरोप लगाए हैं?

उन्होंने बीजेपी पर बिजली कटौती, CCTV बंद करने और स्ट्रॉन्ग रूम में गाड़ियों की आवाजाही के आरोप लगाए हैं।

मतगणना कब शुरू हुई?

सुबह आठ बजे से राज्य भर में मतगणना शुरू हो चुकी है।