Puducherry Election Result 2026 : पुडुचेरी में NDA की धमाकेदार जीत! CM रंगास्वामी फिर बने ‘किंग’, जानिए किन सीटों पर हुआ बड़ा उलटफेर

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने मंगलम सीट से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को भी अहम सीटों पर सफलता मिली।

Puducherry Election Result 2026 : पुडुचेरी में NDA की धमाकेदार जीत! CM रंगास्वामी फिर बने ‘किंग’, जानिए किन सीटों पर हुआ बड़ा उलटफेर

Puducherry Election Result 2026 / Image Source ; file

Modified Date: May 4, 2026 / 11:52 pm IST
Published Date: May 4, 2026 11:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुडुचेरी में NDA को 17 सीटों के साथ बहुमत
  • मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने मंगलम सीट से बड़ी जीत दर्ज की
  • भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम ने भी मन्नादीपेट सीट जीती

पुडुचेरी : Puducherry Election Result 2026 सोमवार को घोषित हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने देश की राजनीतिक तस्वीर को एक नई दिशा दी है। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन (INC) ने शानदार वापसी की है। वहीं, तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के दमदार प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं। पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों ने केंद्र शासित प्रदेश की राजनीति को एक दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है। यहाँ एनडीए (NDA) गठबंधन ने 17 सीटों के साथ हुमत हासिल कर अपनी सरकार सुनिश्चित कर ली है। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी (AINRC) राज्य में चौथी बार सत्ता संभालने के लिए तैयार है।

मंगलम सीट से 7,050 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज

Puducherry Election Result 2026  पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में कई कद्दावर नेताओं ने अपनी सीटों पर कब्जा जमाया है।मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने मंगलम सीट से 7,050 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।
वहीं, भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम ने भी मन्नादीपेट सीट से चुनाव जीत लिया है। अपनी जीत पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता यहाँ लगातार मेहनत कर रहे थे, और उसी मेहनत की वजह से आज उन्हें यह बड़ी जीत मिली है।

भाजपा की निरंतर सक्रियता की मेहनत का सुखद परिणाम

भाजपा की निरंतर सक्रियता की मेहनत का सुखद परिणाम वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता ए. नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट विधानसभा सीट से विजयी परचम लहराया है। Puducherry Election Result 2026  अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए नमस्सिवायम ने इसे पार्टी की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र में भाजपा की निरंतर सक्रियता और कार्यकर्ताओं की ज़मीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों

पार्टी (Party) लीडिंग (Leading) जीत (Won)
AINRC 0 12
DMK 0 5
BJP 0 4
IND (निर्दलीय) 0 3
TVK 0 2

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.