Contract Employee Regularization News Latest Update: पीएम मोदी के जन्मदिन पर संविदाकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नियमितीकरण किए जाने का आदेश जारी, मिली सौगात तो कर्मचारियों ने कहा- अब मनेगी असली दिवाली
Contract Employee Regularization News Latest Update: पीएम मोदी के जन्मदिन पर संविदाकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नियमितीकरण किए जाने का आदेश जारी, मिली सौगात तो कर्मचारियों ने कहा- अब मनेगी असली दिवाली
Contract Employee Regularization News Latest Update: पीएम मोदी के जन्मदिन पर संविदाकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नियमितीकरण किए जाने का आदेश जारी, मिली सौगात तो कर्मचारियों ने कहा- अब मनेगी असली दिवाली / Image: AI Generated
- संविदाकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ते का लाभ देने का फैसला
- वरिष्ठता के आधार पर उपनल कर्मचारियों के समायोजन की व्यवस्था
- मायोजन तक की अवधि के अंतर का एरियर देने का प्रावधान
देहरादून: Contract Employee Regularization News Latest Update नियमितीकरण, मानेदय में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार की ओर आस लगाए बैठे संविदा कर्मचारियों को आखिरकार सरकार ने बड़ी सौगात दे दी है। सरकार ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने के लिए साथ उन्हें महंगाई भत्ता का लाभ देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं सरकार ने ये भी तय किया है कि संविदा कर्मचारियों की वरिष्ठता के आधार पर उनका समायोजन भी किया जाएगा। दिवाली से पहले संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार का ये फैसला सौगात से कम नहीं है।
संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात
Contract Employee Regularization News Latest Update मिली जानकारी के अनुसार सैन्य कल्याण विभाग ने संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए आदेश जारी किया है कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ तीन चरणों में दिया जाएगा। पहले चरण में 1 जनवरी 2016 से पहले नियुक्त किए गए कर्मचारियों के संबंध में वर्तमान में कार्रवाई की जा रही है। दूसरे चरण में 1 जनवरी 2016 से 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान और महंगाई भत्ते का लाभ देने की कार्रवाई 9 नवंबर 2026 से की जाएगी। वहीं तीसरे चरण में 13 नवंबर 2018 से 15 अक्टूबर 2024 तक नियुक्त कर्मचारियों को यह लाभ देने की कार्रवाई 1 अप्रैल 2027 से शुरू होगी। इस तरह शासन ने अलग-अलग नियुक्ति अवधि के कर्मचारियों के लिए लाभ दिए जाने की समयसीमा तय कर दी है।
कर्मचारियों के समायोजन पर भी बड़ा फैसला
शासन ने ऐसे विभागों के लिए भी व्यवस्था तय की है, जहां स्वीकृत पदों की तुलना में अतिरिक्त उपनल कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसे मामलों में नियुक्ति की तारीख यानी डेट ऑफ ज्वाइनिंग के आधार पर वरिष्ठता क्रम में पहले कर्मचारियों को स्वीकृत पदों के सापेक्ष समायोजित किया जाएगा। बाकी उपनल कर्मचारियों को दूसरे विभागों में उपलब्ध समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किया जाएगा। यदि ऐसा संभव नहीं होता है तो अधिसंख्यक पदों का सृजन किया जाएगा।
समायोजन तिथि तक एरियर भुगतान किया जाएगा
इसके लिए शासन स्तर पर अलग व्यवस्था और समिति गठित किए जाने की बात कही गई है। वहीं दूसरे विभागों में स्वीकृत या अधिसंख्यक पदों के सापेक्ष समायोजन होने तक संबंधित कर्मचारियों को सैनिक कल्याण विभाग के 3 फरवरी 2026 के शासनादेश के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाएगा। समायोजन या अधिसंख्यक पद सृजित होने के बाद 1 मार्च 2026 से वास्तविक समायोजन तक की अवधि के अंतर की धनराशि के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Health Department Transfer: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ी सर्जरी, दो दर्जन से ज्यादा सीएमएचओ और सिविल सर्जन इधर से उधर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
- PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में खास आयोजन, योगी-राजनाथ समेत दिग्गज पहुंचे विश्वनाथ धाम, बाबा से की लंबी उम्र की कामना
- Swamitva Yojana MP Latest News: सरकार की फ्री रजिस्ट्री योजना पर मंडराया संकट! पटवारियों ने ‘निष्पादक’ की भूमिका निभाने से किया इंकार, कहा- हमारे खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई

Facebook


