Actor Vijay Election Result 2026: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने कर दिया सुपड़ा साफ, एमके स्टालिन सरकार के 15 मंत्री चल रहे पीछे, इनका तो जमानत बचा पाना हुआ मुश्किल

Ads

Actor Vijay Election Result 2026: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने कर दिया सुपड़ा साफ, एमके स्टालिन सरकार के 15 मंत्री चल रहे पीछे, इनका तो जमानत बचा पाना हुआ मुश्किल

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 12:14 PM IST

Actor Vijay Election Result 2026: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने कर दिया सुपड़ा साफ, एमके स्टालिन सरकार के 15 मंत्री चल रहे पीछे, इनका तो जमानत बचा पाना हुआ मुश्किल/ Image: IBC24

चेन्नई:  Actor Vijay Election Result 2026 तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में अभिनेता-नेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) राज्य में एक प्रमुख दल के रूप में उभर सकती है और राज्य में अन्नाद्रमुक को पीछे छोड़कर मुख्य विपक्षी दल बन सकती है। शुरुआती रुझानों से तिरुचि (पूर्वी) और पेरम्बूर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में टीवीके के संस्थापक विजय को बढ़त मिलती दिख रही है। टीवीके ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में अन्नाद्रमुक को तीसरे स्थान पर धकेल दिया, जबकि द्रमुक अब भी दौड़ में आगे बनी हुई है। ताजा रुझानों के अनुसार अन्नाद्रमुक सात विधानसभा क्षेत्रों में, टीवीके चार में, द्रमुक तीन में और भाकपा एक सीट पर आगे है। इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि विजय की टीवीके तमिलनाडु की पारंपरिक द्विध्रुवीय चुनावी राजनीति को बदल सकती है।

Actor Vijay Election Result 2026 अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सोमवार को चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान टीवीके 108 सीट पर आगे है और द्रविड़ दलों द्रमुक और अन्नाद्रमुक को पीछे छोड़ रही है। यहां तक की द्रमुक के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। द्रमुक 74 सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग और टीवी चैनलों की खबरों के अनुसार, स्टालिन समेत 15 मंत्री चुनाव में पिछड़ रहे हैं। कई खबरों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि भी अपनी मौजूदा चेपॉक-तिर्वुवल्लिकेनी सीट पर पीछे हैं।

ये भी पढ़ें