West Bengal Election Result 2026 : बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन! BJP ऑफिस में बनी ‘देशभक्ति वाली झालमुड़ी’, देखें वीडियो

Ads

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है, जहां ‘देशभक्ति की झालमुड़ी’ चर्चा का विषय बन गई है।

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 05:56 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 12:16 AM IST

West Bengal Election Result 2026 / IMAGE source : SCREENGRB

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में BJP ने 200 सीटों का आंकड़ा पार किया।
  • दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल।
  • तरुण चुघ की ‘देशभक्ति की झालमुड़ी’ सोशल मीडिया पर वायरल।

नई दिल्ली: West Bengal Election Result 2026 देश में आज नतीजों का दिन है और सबकी नजरें पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। चुनावी रुझानों में भाजपा ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे पूरे देश के भाजपा कार्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

‘देशभक्ति की झालमुड़ी’

इसी जश्न के बीच दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। West Bengal Election Result 2026  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बंगाल में पार्टी की बड़ी बढ़त पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने मुस्कुराते हुए भाजपा कार्यालय के बाहर ‘झालमुड़ी’ बनाई और उसे ‘देशभक्ति की झालमुड़ी’ का नाम दिया। यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

200 का आंकड़ा पार

आपको बता दें की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा ने एकतरफा बढ़त बनाकर इतिहास रच दिया है। अब तक सामने आए 292 सीटों के रुझानों और नतीजों में भाजपा ने 200 का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी 181 सीटों पर आगे चल रही है और 21 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, यानी कुल 202 सीटों पर भाजपा का दबदबा है।

AITC (तृणमूल कांग्रेस) पीछे

West Bengal Election Result 2026  वहीं, सत्ताधारी पार्टी AITC (तृणमूल कांग्रेस) इस चुनाव में काफी पीछे छूटती नजर आ रही है, जो कुल 85 सीटों (77 लीड + 8 जीत) पर सिमटती दिख रही है। अन्य दलों जैसे कांग्रेस और CPI(M) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस भारी जीत के साथ ही राज्य में भाजपा की सरकार बनना अब लगभग तय माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-