West Bengal Election News: ‘जिन 20 सीटों पर SIR के तहत काटे गए सबसे ज्यादा नाम, वहां के 13 पर TMC ने दर्ज की जीत’.. चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों पर BJP का करारा प्रहार

SIR Effect on West Bengal Election 2026 News: भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने विपक्ष पर निशाना साधा, पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों और चुनाव आयोग पर उठे सवाल।

West Bengal Election News: ‘जिन 20 सीटों पर SIR के तहत काटे गए सबसे ज्यादा नाम, वहां के 13 पर TMC ने दर्ज की जीत’.. चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों पर BJP का करारा प्रहार

SIR Effect on West Bengal Election 2026 News || Image- Hindustan Times FILE

Modified Date: May 5, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: May 5, 2026 11:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • जयवीर शेरगिल ने विपक्ष पर चुनावी धांधली के आरोपों पर सवाल उठाए
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की 206 सीटों की बड़ी जीत
  • वोट शेयर के बावजूद कड़ा मुकाबला और राजनीतिक बहस जारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने विपक्षी दलों पर चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर निशाना साधा है। (SIR Effect on West Bengal Election 2026 News) उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर तो आपत्ति जता रहा है, लेकिन केरल और तमिलनाडु के परिणामों को लेकर कोई सवाल क्यों नहीं कर रहा है।

भाजपा ने विपक्ष पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप

शेरगिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में नियमों के अनुसार काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर मतदाता सूची में नाम हटाने की बात कही जा रही है, उनमें से कई पर टीएमसी ने ही जीत दर्ज की है। उन्होंने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए इसे ‘पाखंड’ बताया।

चुनाव परिणामों के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 294 में से 206 सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 81 सीटें मिली हैं। कांग्रेस और अन्य दलों को सीमित सफलता मिली है। (SIR Effect on West Bengal Election 2026 News) हालांकि वोट शेयर के मामले में भाजपा को 45.84 प्रतिशत और टीएमसी को 40.80 प्रतिशत वोट मिले, जिससे मुकाबला कड़ा रहा।

इसी बीच तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीतकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बड़ी जीत हासिल की है, जबकि पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown