Ai+ Nova 2 Power Launch Date: खत्म हुआ इंतजार! इस तारीख को आ रहा Ai+ Nova 2 Power, दमदार कैमरा और बैटरी से जीतेगा सबका दिल

Ads

Ai+ Nova 2 Power Launch Date: भारतीय बाजार में Ai+ Nova 2 Power जल्द दस्तक देने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है, जहां इसके खास फीचर्स सामने आए हैं। अब ग्राहकों को लॉन्च का बेसब्री इंतजार है।

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 04:38 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 04:55 PM IST

(Ai+ Nova 2 Power Launch Date/ Image Credit: Instagram)

HIGHLIGHTS
  • 19 सितंबर को लॉन्च
  • 48MP डुअल रियर कैमरा
  • MediaTek Dimensity 7100

नई दिल्ली: Ai+ Nova 2 Power Launch Date: भारत में Ai+ ने अपने नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Power की लॉन्च डेट कंफर्म कर दिया है। कंपनी यह फोन 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में (Ai+ Nova 2 Power Launch Date) पेश करेगी। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर पहले से लाइव है। इससे यह भी साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स भी साझा किए हैं।

48MP कैमरा और आकर्षक डिजाइन

Ai+ Nova 2 Power में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ डुअल कैमरा (Ai+ Nova 2 Power Launch Date) सेटअप दिया जाएगा। फोन के रियर पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसमें दो बड़े कैमरा रिंग, LED फ्लैश और एक अन्य सेंसर मौजूद है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात सामने आई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Dimensity 7100 और दो वेरिएंट

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट होने की पुष्टि की है। स्मार्टफोन के Ai+ के nxtQ OS पर चलने की उम्मीद है। इसे दो कॉन्फिगरेशन 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। ऐसे में रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए फोन पर नजर बनी रहेगी।

7,000mAh की बड़ी बैटरी

बैटरी के मामले में Ai+ Nova 2 Power काफी बड़ी क्षमता के साथ आएगा। इसमें 7,000mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी मिलेगी, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने के बाद (Ai+ Nova 2 Power Launch Date) बैटरी पूरे दिन चल सकती है। इसके अलावा फोन में 6.75 इंच HD+ IPS डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट भी दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Ai+ Nova 2 Power भारत में कब लॉन्च होगा?

Ai+ Nova 2 Power भारत में 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

Ai+ Nova 2 Power में कौन-सा प्रोसेसर मिलेगा?

फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जाएगा।

फोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा होगा?

इसमें 48MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 13MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Ai+ Nova 2 Power की बैटरी कितनी बड़ी होगी?

फोन में 7,000mAh की बैटरी होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।