Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ

Ads

Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 04:29 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 04:31 PM IST

Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ / Image: AI GEnerated

HIGHLIGHTS
  • 500 से अधिक अपात्र हितग्राही मिले, ₹30 लाख से ज्यादा की वसूली
  • मृत हितग्राहियों के खातों में भी राशि ट्रांसफर होने का मामला सामने आया
  • बिलासपुर में 4,17,902 महिला हितग्राहियों में से 4,11,989 की KYC पूरी

बिलासपुर: Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महिलाओं की ​आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ की शुरुआत की थी। इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। अब तक सरकार ने 31 किश्त का भुगतान कर दिया है। लेकिन दूसरी ओर इस योजना का सत्यापन भी किया जा रहा है, जिसमें कई गड़बड़ी सामने आ रही है। खबर आ रही हे कि सत्यापन के दौरान बिलासपुर में 500 से अधिक अपात्र हितग्राहियों की पहचान हुई है, जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 30 लाख रुपए की वसूली की गई है। बता दें कि जिले में कुल 4 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रहीं हैं।

महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से वसूली

Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग ने गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वली 500 से अधिक महिलाओं से 30 लाख रुपए से अधिक की वसूली की है। विभाग ऐसे ही और हितग्राहियों की जांच कर रही है और आगे भी वसूली जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि जांच के बाद गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही विभाग के सामने वसूली की भी समस्या हो सकती है।

मृत हितग्राहियों के परिजनों से वसूली

बता करें अब तक जारी हुई महतारी वंदन योजना की किश्त की तो बिलासपुर जिले में हितग्राहियों के खाते में 12.16 अरब रुपए जमा किए जा चुके हैं। लेकिन जांच के दौरान ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसमें कई हितग्राहियों की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे। सत्यापन के दौरान जानकारी होने के बाद विभाग की ओर से हितग्राहियों के उत्तराधिकारियों से करीब 7 लाख 60 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है।

जांच के बाद बढ़ सकती है अपात्र हितग्राहियों की संख्या

योजना में पात्रता की जांच के लिए केवाईसी को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। जिले में योजना से जुड़ी 4,17,902 महिलाओं में से 4,11,989 की केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस तरह 98.58 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूरा हो गया है। शेष हितग्राहियों की केवाईसी और पात्रता जांच की प्रक्रिया जारी है। विभाग का मानना है कि शेष सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र हितग्राहियों के कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।

क्या है महतारी वंदन योजना?

महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार अब तक 31 किश्त जारी कर चुकी है।

ये भी पढ़ें

महतारी वंदन योजना में बिलासपुर में कितने अपात्र हितग्राही मिले?

सत्यापन के दौरान 500 से अधिक अपात्र हितग्राहियों की पहचान होने की जानकारी सामने आई है।

महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से कितनी वसूली हुई?

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से ₹30 लाख से अधिक की वसूली की गई है।

मृत हितग्राहियों के मामले में कितनी राशि की वसूली हुई?

सत्यापन में मृत हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर होने के मामले सामने आने के बाद उनके उत्तराधिकारियों से करीब ₹7.60 लाख की वसूली की गई है।

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना की कितनी महिलाओं की KYC पूरी हुई है?

जिले में योजना से जुड़ी 4,17,902 महिलाओं में से 4,11,989 की KYC पूरी हो चुकी है। यह कुल हितग्राहियों का 98.58 प्रतिशत है।

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को कितनी राशि मिलती है?

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना मार्च 2024 से लागू है और दिए गए विवरण के अनुसार अब तक 31 किश्तें जारी की जा चुकी हैं।