Apple iPhone Fold: जल्द आने वाला iPhone Fold! बैटरी, डिस्प्ले, प्राइस और फीचर्स की लीक हुई पूरी जानकारी, देखिए कैसे यह स्मार्टफोन हिला सकता है बाजार?

Ads

Apple iPhone Fold: Apple हमेशा भीड़ का पीछा करने की बजाय अपनी रफ्तार से नई तकनीक और उत्पाद लॉन्च करना पसंद करता है। कंपनी अपने फैसलों में धीमे लेकिन सटीक कदम उठाती है।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 11:55 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 11:56 AM IST

(Apple iPhone Fold/ Image Credit: x.com)

HIGHLIGHTS
  • Apple का पहला फोल्डेबल iPhone 2026 में लॉन्च होने की संभावना।
  • बुक-स्टाइल डिजाइन, स्लिम बॉडी और टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस।
  • बाहर 5.3-5.5 इंच और अंदर 7.7-7.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले।

Apple iPhone Fold Features: Apple हमेशा भीड़ के पीछे भागने की बजाय अपनी रफ्तार से काम करता है। जब कई एंड्रॉयड कंपनियां फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी थीं, तब भी Apple रिसर्च और टेस्टिंग में जुटा रहा। अब इंडस्ट्री और सप्लाई चेन से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। इसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है और माना जा रहा है कि यह iPhone की डिजाइन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा।

डिजाइन और स्लिम बॉडी (Design and Slim body)

लीक्स के अनुसार iPhone Fold किताब की तरह साइड से खुलेगा, यानी ऊपर-नीचे की बजाय टैबलेट जैसा डिजाइन अपनाया जाएगा। इससे यह सिर्फ फैशन गैजेट नहीं, बल्कि मिनी टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा। बंद होने पर मोटाई 10mm से कम और खुलने पर 5mm से भी कम हो सकती है। वॉल्यूम बटन ऊपर की ओर और पावर बटन साइड में रहेगा, जिसमें Touch ID मिलने की संभावना है।

बड़ी डिस्प्ले और कम क्रीज (Big Display and Less Crease)

iPhone Fold में स्क्रीन सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। बाहर की डिस्प्ले करीब 5.3-5.5 इंच की होगी, जबकि खुलने पर अंदर की स्क्रीन 7.7-7.8 इंच तक फैल सकती है। Apple अल्ट्रा-थिन ग्लास और मजबूत पॉलिमर लेयर पर काम कर रहा है ताकि स्क्रीन टिकाऊ रहे और क्लैरिटी बनी रहे। क्रीज कम करने के लिए मजबूत मेटल प्लेट और लिक्विड मेटल हिंज का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बिल्ड और कैमरा सेटअप (Camera Setup)

Apple इस फोन में बिल्ड क्वालिटी को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइटेनियम फ्रेम और हाई-ग्रेड मेटल हिंज मिल सकते हैं। कैमरा सेटअप में पीछे ड्यूल कैमरा सिस्टम दोनों 48 मेगापिक्सल हो सकता है। अंदर और बाहर अलग-अलग फ्रंट कैमरा दिए जा सकते हैं, कुछ लीक में अंदर कैमरा स्क्रीन के नीचे और बाहर पंच-होल डिजाइन में हो सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी (Battery and Connectivity)

iPhone Fold में Face ID की जगह साइड बटन में Touch ID मिलने की संभावना है। कनेक्टिविटी के लिए Apple अपने C2 मॉडेम और पूरी तरह eSIM आधारित सिस्टम इस्तेमाल कर सकता है। बैटरी इस फोन की ताकत बन सकती है। हाई-डेंसिटी सेल्स के जरिए पतली बॉडी में भी ज्यादा क्षमता दी जा सकती है, जो इसे अब तक के सबसे बड़े बैटरी वाले iPhone में बदल सकती है।

लॉन्च टाइम और कीमत (Launch Date and Price)

iPhone Fold शुरुआती मॉडल ब्लैक और व्हाइट रंग में आ सकता है। कीमत अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में 1,800-2,500 डॉलर तक हो सकती है। लॉन्च सितंबर 2026 में हो सकता है, हालांकि अगर कंपोनेंट्स में बदलाव हुए तो यह 2027 तक खिसक सकता है। वहीं, Samsung भी अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Galaxy S26 Ultra, S26+ और S26 शामिल होंगे। भारत में ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स और आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone Fold कब लॉन्च हो सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Fold सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है, हालांकि अंतिम समय पर यह 2027 तक भी खिसक सकता है।

डिवाइस का डिजाइन कैसा होगा?

यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा, टैबलेट की तरह साइड से खुलेगा और स्लिम बॉडी वाला होगा।

स्क्रीन और डिस्प्ले फीचर्स क्या हैं?

बाहर की स्क्रीन 5.3-5.5 इंच और खुलने पर अंदर की स्क्रीन 7.7-7.8 इंच तक होगी। स्क्रीन टिकाऊ और कम क्रीज़ वाली होगी।

कैमरा और बायोमेट्रिक सुरक्षा कैसे होगी?

पीछे ड्यूल कैमरा (दोनों 48 मेगापिक्सल) होगा। Face ID की जगह साइड बटन में Touch ID मिल सकता है।