CleanMax IPO: टाटा कंपनी ने इस पर लगाया बड़ा दांव, कल से खुल रहा है यह IPO और ये मौका हो सकता है आपके मुनाफे की कहानी बदलने वाला…क्या आप इसे मिस करेंगे?
CleanMax IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी 23 फरवरी से 25 फरवरी तक 3,100 करोड़ रुपये का IPO सब्सक्रिप्शन खुला रखेगी। शेयर की कीमत 1,000 से 1,053 रुपये के बीच तय हुई है। निवेशक इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं और हरित ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी कर सकते हैं।
(CleanMax IPO/ Image Credit: IBC24 News)
- एंकर निवेशकों से पहले ही 921 करोड़ रुपये जुटाए गए।
- घरेलू निवेशक 68% और विदेशी निवेशक 32% हिस्सेदारी के साथ शामिल।
- कुल 87,46,437 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए।
नई दिल्ली: CleanMax IPO News क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) जल्द ही निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। रिटेल निवेशकों के लिए यह अवसर 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा। आईपीओ का कुल आकार 3,100 करोड़ रुपये है और कंपनी ने प्रति शेयर 1,000 से 1,053 रुपये का इश्यू प्राइस तय किया है। इसके ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का कुल मूल्यांकन लगभग 12,325 करोड़ रुपये का अनुमान है।
कंपनी ने जुटाए 921 करोड़ रुपये (Company Raised 921 Crore)
IPO लॉन्च से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें टेमासेक होल्डिंग्स, नोमुरा एसेट मैनेजमेंट, एसबीआई लाइफ, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एडीआईए, एसबीआई जनरल, प्रेमजी इन्वेस्ट और फ्रैंकलिन टेम्पलटन जैसे घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशक शामिल हुए। इस दौर में घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 68 प्रतिशत और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही। क्लीनमैक्स ने निवेशकों को 1,053 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 87,46,437 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।
आईपीओ का विवरण (IPO Details)
इस इश्यू में कुल 3,100 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 1,200 करोड़ रुपये नए शेयरों के रूप में जारी होंगे जबकि 1,900 करोड़ रुपये मौजूदा शेयरधारकों की बिक्री पेशकश (ऑफर फॉर सेल) से आएंगे। खुदरा निवेशकों के लिए लॉट का आकार 14 इक्विटी शेयर है। प्राइस लिमिट के अपर बैंड पर एक लॉट के लिए निवेश राशि 14,742 रुपये होगी। निवेशक इसके बाद लॉट के गुणकों में आवेदन कर सकते हैं। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का प्रीमियम और डिस्काउंट की जानकारी उपलब्ध है।
लिस्टिंग और कंपनी की स्थिति (Listing Date)
आईपीओ आवंटन 26 फरवरी को अंतिम रूप देगा। जिन आवेदकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें उसी दिन रिफंड किया जाएगा। सफल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर 27 फरवरी तक पहुंच जाएंगे। कंपनी के शेयर 2 मार्च, सोमवार को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। क्लीनमैक्स एनवायरो भारत में कॉमर्शियल और औद्योगिक ग्राहकों को रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। 31 जुलाई 2025 तक कंपनी की संचालित और निर्माणाधीन क्षमता लगभग 5.07 गीगावाट है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Redeem Codes Today: एक क्लिक और इनाम पक्का! 22 फरवरी के फ्री फायर मैक्स कोड से पाएं फ्री डायमंड और ढेरों एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स
- Shivpuri Cyber Crime News: पहले प्यार भरी बातें… फिर अश्लील वीडियो कॉल… कपड़े उतारते ही बन जाते थे शिकार, गैंग के 20 आरोप ऐसे देते थे अंजाम
- PM Kisan Yojana Mein Naam Kaise Check Karein: 2-3 दिन के अंदर जारी हो सकती है PM किसान योजना की किस्त..! कहीं आपका नाम योजना से कट तो नहीं गया? ऐसे चेक करें

Facebook


