(Google Pixel 11 Launch Date/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: Google Pixel 11 Launch Date: Google अपने आगामी स्मार्टफोन Pixel 11 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में चार नए मॉडल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होंगे। कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इन फोन के बारे में डिटेल्स सामने आई हैं।
Pixel 11 सीरीज को अगस्त 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआती टिप्पणियों के अनुसार Pixel 11 में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ इसकी कीमत लगभग 84,999 रुपये हो सकती है। बाकी चार मॉडलों Pro, Pro XL और Pro Fold की कीमत और उपलब्धता को लेकर भी अनुमान लगाए जा रहे हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्राइस या तारीख साझा नहीं की है।
Pixel 11 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स में 6.3‑इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले शामिल बताया जा रहा है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन Tensor G6 चिपसेट के साथ आएगा और 12GB RAM के अलावा 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। बैटरी के रूप में यह संभवतः 5,000mAh का बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाजार में उपलब्ध हो सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा होने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा‑वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर होगी। हालांकि सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बाकी Pixel 11 सीरीज के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर अपडेट आने की भी उम्मीद है।