(iPhone 17 Pro Discount / Image Credit: Apple)
नई दिल्ली: iPhone 17 Pro Discount: अगर आप Apple के फ्लैगशिप iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए इस मॉडल पर अब जबरदस्त छूट मिल रहा है। ऑफर की वैधता 31 मार्च 2026 तक है, इसलिए अगर आप डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्दी निर्णय लेना होगा। इस छूट के जरिए आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Apple A19 Pro चिप है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप्पल की स्मार्ट फीचर्स को आसानी से संभाल सकती है। कैमरा सेटअप भी शानदार है। रियर में 48MP प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा है और फ्रंट में 18MP सेंटर स्टेज लेंस है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए परफेक्ट है। इस फोन का कॉस्मिक ऑरेंज कलर बहुत पॉपुलर है।
अमेजन पर iPhone 17 Pro का 1TB वेरिएंट 1,74,900 रुपये में लिस्ट है। इस पर 6,500 रुपये का डिस्काउंट कूपन, लगभग 5,200 रुपये का कैशबैक और 4,000 रुपये के बैंक ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। कुल मिलाकर यह फोन हजारों रुपये की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि, ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए खरीदारी जल्दी करना फायदेमंद रहेगा।
iPhone 17 Pro के अलावा Samsung Galaxy S25 FE पर भी इस समय ऑफर चल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 59,999 रुपये में लिस्ट है, लेकिन इस पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट, 2,750 रुपये का कैशबैक और बैंक ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। अगर आप Samsung पसंद करते हैं तो यह ऑफर भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।