Khallari Mandir Accident: खल्लारी मंदिर हादसे पर बड़ा अपडेट, एक महिला ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम साय ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश

Khallari Mandir Accident: खल्लारी मंदिर हादसे पर बड़ा अपडेट, एक महिला ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम साय ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश

Khallari Mandir Accident: खल्लारी मंदिर हादसे पर बड़ा अपडेट, एक महिला ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम साय ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश

Khallari Mandir Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 22, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: March 22, 2026 1:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे में एक महिला की मौत, 16 घायल
  • चार लोगों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
  • मुख्यमंत्री ने जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

महासमुंद: Khallari Mandir Accident आज नवरात्रि का चौथा दिन है और छत्तीसगढ़ के सभी मंदिरों में भक्तों की लंबी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच महासमुंद के प्रसिद्ध मंदिर खल्लारी माता मंदिर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल अचानक टूट गया। अब इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग अभी भी घायल है। जिसमें चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mahasamund Khallari Mandir Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र का है। आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।

सीएम साय ने जताया दुख

रोपवे हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। ‘महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।’

‘दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।