(New Toyota Fortuner/Image Credit: Fortuner Symbolic Photo)
नई दिल्ली: New Toyota Fortuner: भारतीय बाजार में Toyota Fortuner की लोकप्रियता काफी मजबूत है। अब इसके नए मॉडल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यू जनरेशन Fortuner को एक बार फिर (New Toyota Fortuner) थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। SUV पूरी तरह कवर थी लेकिन पीछे के हिस्से की कुछ जानकारी तस्वीरों में नजर आई। इससे पहले जनवरी में भी इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
नई तस्वीरों में Fortuner का रियर हिस्सा कवर होने के बावजूद (New Toyota Fortuner) टेललाइट का डिजाइन कुछ हद तक दिखाई दे रहा है। पुराने टेस्ट मॉडल में अस्थायी गोल लाइट्स नजर आई थीं, जबकि नए मॉडल में प्रोडक्शन डिजाइन वाली टेललाइट का हिस्सा दिखा है। लेकिन, रियर बंपर और टेलगेट अभी भी पूरी तरह ढके हुए हैं। छत पर शार्क-फिन एंटीना भी दिखाई दिया है, जो SUV के चौड़े और मजबूत लुक की झलक देता है।
नई Fortuner के पावरट्रेन को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि इसका इंजन सेटअप नई Hilux से काफी हद तक जुड़ा हो सकता है। मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन को नए मॉडल में जारी रखने की संभावना है। हालांकि, भारत में पेट्रोल या हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश किया जाएगा या नहीं, इसकी अभी Toyota ने पुष्टि नहीं की है।
नई Fortuner के केबिन को मौजूदा मॉडल की तुलना में (New Toyota Fortuner) ज्यादा आधुनिक बनाया जा सकता है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर ऑडियो सिस्टम और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सनरूफ के साथ ADAS भी दिया जा सकता है। पहले सामने आई टेस्टिंग तस्वीरों में विंडस्क्रीन पर कैमरा और रडार सेंसर दिखाई दिए थे, जिससे नए सेफ्टी फीचर्स के संकेत मिल रहे हैं।
Fortuner की बिक्री भारतीय बाजार में लगातार मजबूत बनी हुई है। अगस्त 2026 में SUV की 3,504 यूनिट बिकीं और सालाना आधार पर बिक्री में करीब 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस सेगमेंट में MG Majestor और Kia Sorento जैसे मॉडल भी मौजूद हैं। ऐसे में नई Fortuner के लिए डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बदलाव अहम हो सकते हैं। हालांकि, इसकी कीमत और भारत लॉन्च की आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार करना होगा।