(iPhone 18 Leaks/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: iPhone 18 Leaks: एप्पल की अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार डिवाइस में ज्यादा RAM देने की तैयारी कर रही है। ताकि AI फीचर्स बेहतर तरीके से कामक कर सके। खासकर Siri AI के एडवांस फीचर्स को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, एप्पल के नए Siri AI फीचर्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए कम से कम 12GB RAM की आवश्यकता होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि iPhone 18 सीरीज में भी 12GB RAM दी जा सकती है। इससे AI परफॉर्मेंस तेज और स्मूथ होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, WWDC 2026 इवेंट में एप्पल ने नए Siri AI फीचर्स पेश किए हैं। लेकिन इनके एडवांस वर्जन सिर्फ हाई RAM डिवाइसेज पर ही काम करेंगे। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं। जबकि बेस मॉडल अगले साल आ सकता है। साथ ही कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है।
बढ़ती DRAM और NAND चिप्स की कीमतों के कारण स्मार्टफोन की लागत भी बढ़ रही है। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल लागत कम करने के लिए iPhone 18 में कुछ हार्डवेयर बदलाव कर सकती है। हालांकि, 12GB RAM जैसे अपग्रेड से Siri AI का उपयोग बढ़ सकता है और इससे नए iPhone की डिमांड में भी इजाफा होने की उम्मीद है।