Chhattisgarh Monsoon 2026 : छत्तीसगढ़ में कब दस्तक देगा मानसून? IMD ने बताया नया अपडेट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। हालांकि एल नीनो के प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून की रफ्तार धीमी है और बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh Monsoon 2026 : छत्तीसगढ़ में कब दस्तक देगा मानसून? IMD ने बताया नया अपडेट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम

Chhattisgarh Monsoon 2026 / Image Source : ai


Reported By: Prachi Pandey,
Modified Date: June 17, 2026 / 05:08 pm IST
Published Date: June 17, 2026 5:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अगले 4-5 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ सकता है।
  • एल नीनो के प्रभाव से इस बार बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका।
  • प्री-मानसून गतिविधियों के चलते कई इलाकों में हल्की बारिश जारी।

रायपुर :Chhattisgarh Monsoon 2026  छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून 13 जून के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने के कारण इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।

एल नीनो के प्रभाव से पड़ेगा मानसून पर असर

हालांकि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं, जिससे कई इलाकों में बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष एल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून की गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। इसके चलते प्रदेश में बारिश असमान रहने और औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 20 से 23 जून के बीच मानसून के प्रवेश की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

Meteorological Department Alert Chhattisgar पिछले 5 साल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की तिथियां

 

छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की तिथियां बस्तर वर्ष 2021 में मानसून 10 जून को पहुंचा, जबकि सामान्य तिथि 13 जून है। वर्ष 2022 में मानसून 13 जून को पहुंचा, जो सामान्य तिथि के बराबर रहा। वर्ष 2023 में मानसून 23 जून को पहुंचा, यानी सामान्य से 10 दिन देरी हुई। वर्ष 2024 में मानसून 20 जून को पहुंचा, जो सामान्य से 7 दिन देर रहा। वर्ष 2025 में मानसून 28 मई को पहुंच गया, यानी सामान्य तिथि से लगभग 16 दिन पहले।

CG Pre Monsoon Showers सामान्य तिथि से 1 दिन बाद पहुंचा था मौसम

रायपुर वर्ष 2021 में मानसून 13 जून को पहुंचा, जबकि सामान्य तिथि 16 जून है। वर्ष 2022 में मानसून 16 जून को पहुंचा, जो सामान्य तिथि के अनुसार रहा। वर्ष 2023 में मानसून 23 जून को पहुंचा, यानी सामान्य से 7 दिन देरी हुई। वर्ष 2024 में मानसून 21 जून को पहुंचा, जो सामान्य से 5 दिन देर रहा। वर्ष 2025 में मानसून 17 जून को पहुंचा, यानी सामान्य तिथि से 1 दिन बाद।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.