iPhone 18 Leaks: Apple का अगला तूफान iPhone 18! Siri AI को मिलेगी ज्यादा RAM, परफॉर्मेंस में आएगा ऐसा बूस्ट कि सभी पुराने iPhone लगेंगे फीके!
iPhone 18 Leaks: iPhone 18 को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ज्यादा RAM दी जा सकती है। Siri AI के एडवांस फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने के लिए कम से कम 12GB RAM की जरूरत होगी। जिससे परफॉर्मेंस और तेज हो सकती है।
(iPhone 18 Leaks/ Image Credit: AI-generated)
- iPhone 18 सीरीज में 12GB RAM मिलने की लीक्स सामने आईं
- Siri AI फीचर्स के लिए ज्यादा RAM जरूरी बताई गई
- iPhone 18 Pro और Pro Max सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं
नई दिल्ली: iPhone 18 Leaks: एप्पल की अपकमिंग iPhone 18 सीरीज को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार डिवाइस में ज्यादा RAM देने की तैयारी कर रही है। ताकि AI फीचर्स बेहतर तरीके से कामक कर सके। खासकर Siri AI के एडवांस फीचर्स को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए जा सकते हैं।
12GB RAM की जरूरत और AI फीचर्स
जानकारी के मुताबिक, एप्पल के नए Siri AI फीचर्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए कम से कम 12GB RAM की आवश्यकता होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि iPhone 18 सीरीज में भी 12GB RAM दी जा सकती है। इससे AI परफॉर्मेंस तेज और स्मूथ होने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार, WWDC 2026 इवेंट में एप्पल ने नए Siri AI फीचर्स पेश किए हैं। लेकिन इनके एडवांस वर्जन सिर्फ हाई RAM डिवाइसेज पर ही काम करेंगे। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं। जबकि बेस मॉडल अगले साल आ सकता है। साथ ही कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है।
लागत, चिपसेट और डिमांड पर असर
बढ़ती DRAM और NAND चिप्स की कीमतों के कारण स्मार्टफोन की लागत भी बढ़ रही है। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल लागत कम करने के लिए iPhone 18 में कुछ हार्डवेयर बदलाव कर सकती है। हालांकि, 12GB RAM जैसे अपग्रेड से Siri AI का उपयोग बढ़ सकता है और इससे नए iPhone की डिमांड में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Alpha Trailer Release: रावण की लंका खुद जलाएगी सीता… ‘Alpha’ में आलिया भट्ट का खतरनाक रूप देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए!
- Chhattisgarh Monsoon 2026 : छत्तीसगढ़ में कब दस्तक देगा मानसून? IMD ने बताया नया अपडेट, अगले 5 दिनों में बदल सकता है मौसम
- Akhilesh Yadav Latest Statement: क्या शिवसेना के बाद सपा में भी होने वाली है टूट? राजभर के दावों पर आया अखिलेश यादव का बयान, जानें पूर्व सीएम ने क्या कहा…

Facebook


