Jio ने बाजार में उतारा नई पॉवरफुल 4G JioBook, मात्र 16 हजार में मिलेगी भारत की पहली लर्निंग बुक, जानें फ़ीचर

Jio launches new powerful 4G JioBook: ऑनलाइन क्लास में हिस्सा लेना हो, कोड सीखना हो या फिर कोई नया काम सीखना हो – जैसे योग स्टूडियो शुरू करना या फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग, जियोबुक ऐसे कई काम करने में आपकी मदद कर सकती है।

Jio ने बाजार में उतारा नई पॉवरफुल 4G JioBook, मात्र 16 हजार में मिलेगी भारत की पहली लर्निंग बुक, जानें फ़ीचर

Jio launches new powerful 4G JioBook

Modified Date: July 31, 2023 / 11:15 pm IST
Published Date: July 31, 2023 11:15 pm IST

 ये भारत की पहली लर्निंग बुक है
 जियोबुक 5 अगस्त 2023 से मिलेगी
 रिलायंस डिजिटल से ऑनलाइन खरीदें या स्टोर में या फिर अमेज़न से

Jio launches new powerful 4G JioBook: रिलायंस रिटेल लेकर आया है नई जियोबुक, हर उम्र के व्यक्ति के लिए बनी इस लर्निंग बुक में कई ख़ासियत हैं। जियोबुक में एडवांस जियो ओ एस ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसकी डिज़ाइन स्टाइलिश और फ़ीचर कनेक्टेड हैं। जियोबुक हर उम्र के व्यक्ति के लिए सीखने का एक अलग ही अनुभव होगी। ऑनलाइन क्लास में हिस्सा लेना हो, कोड सीखना हो या फिर कोई नया काम सीखना हो – जैसे योग स्टूडियो शुरू करना या फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग, जियोबुक ऐसे कई काम करने में आपकी मदद कर सकती है।

“हमारी लगातार ये कोशिश रहती है कि हम आपके लिए कुछ ऐसा लाएँ जो नया सीखने में मदद करे और ज़िंदगी को आसान बनाए। नई जियोबुक हर उम्र के व्यक्ति के लिए बनी है – इसमें कई एडवांस फ़ीचर हैं और कनेक्ट करने के कई तरीके हैं। जियोबुक, सीखने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव होगा, लोगों के लिए विकास के नए तरीके लाएगी और आपको नई स्किल भी सिखाएगी।”
जियो ओएस में ऐसे फ़ीचर डाले गए हैं जो आपको देगा आराम और साथ ही देगा कई नए फ़ीचर
• 4 जी LTE और डुअल बैंड वाय-फ़ाय से जुड़ सकती है जियोबुक -हमेशा कनेक्टेड रहें। भारत के कोने-कोने में बिना किसी समस्या के इंटरनेट के ज़रिए सीखने का ये आसान तरीका है। जियोबुक में:
• इंटरफ़ेस इंट्यूटिव है
• स्क्रीन एक्स्टेंशन
• वायर्लेस प्रिंटिंग
• स्क्रीन पर कीजिए कई काम एक साथ
• इंटिग्रेटेड चैटबॉट
• जियो टीवी एप पर शिक्षा संबंधी कार्यक्रम देखें
• जियो गेम्स खेलें
• जियोबियान के ज़रिए आप कोड पढ़ सकेंगे. विद्यार्थी सी और सीसी प्लस प्लस, जावा, पायथन और पर्ल।

जियोबुक में कई नए फ़ीचर हैं:

 स्टाइलिश डिज़ाइन
 मैट फ़िनिश
 अल्ट्रा स्लिम
 वज़न सिर्फ़ 990 ग्राम
 2 गीगाहर्ट्स का ऑक्टा प्रोसेसर
 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम
 64 जीबी मेमरी, साथ में जोड़ें 256 जीबी तक का एसडी कार्ड
 इंफ़िनिटी की-बोर्ड
 2 यूएसबी पोर्ट और
 एचडीएमआई के लिए भी पोर्ट
 11.6 इंच (29.46 सेंटीमीटर) का एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले

 

read more: Madhya Pradesh @24 Minute : MP में BJP बनाने जा रही 11 धार्मिक Corridor। क्या कारिडोर करेंगे नैया पार?

read more:  मंगलवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, जातकों को होगी धन की प्राप्ति, हो जाएंगे मालामाल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com