Lava Virat Curve 5G Sale: सेकेंडरी डिस्प्ले देखकर चौंक जाएंगे आप! 6000mAh बैटरी देगी लंबी लाइफ, आज से सेल में आया ये दमदार स्मार्टफोन
Lava Virat Curve 5G Sale: Lava Virat Curve 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन में रियर सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ 120Hz मुख्य स्क्रीन मिलती है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे खास बनाती है।
(Lava Virat Curve 5G Sale/ Image Credit: Lava)
- आज शाम 7 बजे से शुरू होगी सेल।
- बैंक ऑफर में कीमत 19,999 रुपये।
- पीछे मिलेगा सेकेंडरी मिनी डिस्प्ले।
नई दिल्ली: Lava Virat Curve 5G Sale: भारतीय बाजार में Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन की आज शाम 7 बजे से बिक्री (Lava Virat Curve 5G Sale) शुरू होगी। कंपनी ने इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट के बाद फोन 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate कलर्स में उपलब्ध होगा।
रियर सेकेंडरी डिस्प्ले खास फीचर
फोन में 6.67 इंच की Full-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स है। फोन के पीछे एक मिनी सेकेंडरी डिस्प्ले (Lava Virat Curve 5G Sale) भी मिलता है। इस स्क्रीन पर नोटिफिकेशन, समय, बैटरी प्रतिशत, वॉल्यूम और इमोजी जैसी जानकारी देख सकते हैं। कंपनी फोन पर एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है।
Dimensity चिप और 50MP कैमरा
Lava Virat Curve 5G में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है, जो EIS सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट (Lava Virat Curve 5G Sale) मिलता है। यानी बड़ी बैटरी के साथ तेज चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा फोन के साथ मिलने वाली एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। कुल मिलाकर, Lava ने इस फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, सेकेंडरी स्क्रीन, 5G चिपसेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
- Virat Kohli New Record: विराट कोहली ने तोड़े सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें
- Gold Prices Fall Today: सोने के भाव 13,000 रुपये तो चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट.. नवरात्रि-दीवाली से पहले जमीन पर आये दाम, आप भी देखें..

Facebook


