Motorola G37 Series Sale Start: सिर्फ फोन नहीं, पावरहाउस है ये! Motorola के दो धांसू 5G फोन आज से बिक्री पर, फीचर्स जानकर तुरंत खरीदने दौड़ पड़ेंगे लोग

Ads

Motorola G37 Series Sale Start: Motorola के Moto G37 और Moto G37 Power 5G की सेल आज से भारत में शुरू हो रही है। ये बजट स्मार्टफोन 7,000mAh तक की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेस रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते है जो बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देता है।

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 11:11 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 11:21 AM IST

(Motorola G37 Series Sale Start/ Image Credit: Motorola)

HIGHLIGHTS
  • Moto G37 और G37 Power की सेल आज से शुरू
  • 13,999 रुपये से शुरू होती है कीमत
  • 7,000mAh तक की बड़ी बैटरी का विकल्प

नई दिल्ली: Motorola G37 5G Series Sale Start: Motorola के दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power 5G की सेल आज आनी 25 मई से भारत में शुरू हो गई है। ये दोनों फोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेस रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन्हें ग्राहक आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीद सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता (Price and Availability)

Moto G37 की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं Moto G37 Power दो वेरिएंट में आता है। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 15,999 रुपये में और 8GB RAM + 128GB मॉडल 18,999 रुपये में उपलब्ध है। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस (Display and Performance)

दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इसमें RAM Boost फीचर भी है जिससे वर्चुअल RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप (Camera Setup)

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है जो अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें लेने में मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप को साधारण लेकिन रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर बनाया गया है। जिससे यूजर्स को क्लियर और शार्प इमेज मिल सके।

बैटरी और अन्य फीचर्स (Battery and other Features)

वहीं अगर बैटरी की बता करें तो Moto G37 में 5,200mAh बैटरी दी गई है जबकि Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है। दोनों फोन 5G सपोर्ट के साथ आते हैं और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। बजट कीमत में यह स्मार्टफोन अच्छे फीचर्स और बैटरी बैकअप के साथ यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Moto G37 और Moto G37 Power की सेल कब शुरू हुई?

इन दोनों स्मार्टफोन की सेल भारत में 25 मई से शुरू हो गई है।

ये फोन कहां से खरीदे जा सकते हैं?

इन्हें Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Moto G37 की कीमत कितनी है?

Moto G37 की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।

Moto G37 Power में बैटरी कितनी मिलती है?

Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।