Samsung Galaxy S26 FE: भारत में लॉन्च होते ही छाया Samsung Galaxy S26 FE, कीमत से फीचर्स तक ऐसा क्या है खास जो इसे बना देगा बेस्ट चॉइस? जानें यहां

Ads

Samsung Galaxy S26 FE: भारत में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हो गया है। इसमें Exynos 2500 चिपसेट, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यहां आपको इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर्स और सभी प्रमुख फीचर्स की जानकारी मिलेगी।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 04:32 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 04:59 PM IST

(Samsung Galaxy S26 FE/ Image Credit: Samsung)

HIGHLIGHTS
  • कीमत: ₹79,999
  • रैम/स्टोरेज: 8GB + 256GB
  • डिस्प्ले: 6.7 इंच, 120Hz AMOLED

नई दिल्ली: Samsung Galaxy S26 FE: सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया फैन एडिशन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया है। फोन की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। इसे पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स में क्या मिलेगा?

Samsung Galaxy S26 FE पर कंपनी कई लॉन्च ऑफर्स दे रही है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है। चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के साथ 30 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये तक अतिरिक्त बोनस का विकल्प भी है। वहीं, बड़े बैंक कार्ड से 7,000 रुपये तक कैशबैक या 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI मिल सकती है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर तैयार Exynos 2500 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

कैमरा में मिलेंगे ये फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS वाला 50MP मुख्य कैमरा, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, 45W एडॉप्टर से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 मौजूद हैं, जबकि फोन को IP68 रेटिंग मिली है।

इन्हें भी पढ़ें:

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत कितनी है?

इसकी कीमत 79,999 रुपये है और यह 8GB रैम व 256GB स्टोरेज में आता है।

Samsung Galaxy S26 FE में कौन सा प्रोसेसर है?

इसमें 3nm प्रोसेस वाला Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा है?

इसमें 50MP मुख्य कैमरे के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy S26 FE की बैटरी कितनी है?

फोन में 4900mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।