Akhilesh Yadav on BJP: ‘मुस्लिम होने की वजह से मोईद खान को फंसाया गया’, संसद में अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- ‘अयोध्या की जनता का धन्यवाद’

Ads

Akhilesh Yadav on BJP: ‘मुस्लिम होने की वजह से मोईद खान को फंसाया गया’, संसद में अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'अयोध्या की जनता का धन्यवाद'

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 01:36 PM IST

Akhilesh Yadav on BJP | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने 10 फरवरी को लोकसभा में भाषण दिया
  • बीजेपी सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाए
  • अयोध्या के मोहम्मद मोईद खान का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया

नई दिल्ली: Akhilesh Yadav on BJP इस समय लोकसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया भी 10 फरवरी को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के कई नाकामियों पर सवाल खड़े किए। अपने भाषण के दौरान सपा प्रमुख ने मोईद खान का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोईद खान को झूठे रेप केस में फंसाया गया।

Akhilesh Yadav on Ayodhya Rape Case अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए अयोध्या में रहने वाले मोहम्मद मोईद खान को रेप केस में झूठा फंसाया। उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद मोईद खान मुस्लिम है इसलिए उनको फंसाया। उन्होंने आगे कहा कि 72 साल के बुजुर्ग को 19 महीने जेल में रखा और भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी को बदनाम किया गया और केवल इसलिए क्योंकि चुनाव जीत जाए आप अयोध्या की। क्योंकि अयोध्या चुनाव हारे ​थे आप लोग। मैं अयोध्या की महान जनता का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को समाप्त किया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद मोईद खान और उनके नौकर राजू खान के खिलाफ 29 जुलाई 2024 को पूराकलंदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन दोनों पर एक नाबालिग दलित युवती के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मोहम्मद मोईद को रेप का दोषी बताया और समाजवादी पार्टी पर सवाल खड़े किए। योगी के विधानसभा के बयान के कुछ ही घंटे बाद प्रशासन ने मोहम्मद मोईद के केक बेक्री और तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई करके ध्वस्त कर दिया।

इन्हें भी पढ़े:-

अखिलेश यादव ने लोकसभा में कब भाषण दिया?

उन्होंने 10 फरवरी 2026 को लोकसभा में भाषण दिया।

उन्होंने किस मुद्दे को उठाया?

उन्होंने मोहम्मद मोईद खान का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि उन्हें झूठे रेप केस में फंसाया गया।

मोईद खान पर केस कब दर्ज हुआ था?

29 जुलाई 2024 को पूराकलंदर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।