सूर्या की वजह से तबाह हो सकता है ‘अक्षय कुमार’ का फिल्मी करियर, जानें कैसे….

सूर्या की वजह से तबाह हो सकता है 'अक्षय कुमार' का फिल्मी करियर : Akshay Kumar's film career may be ruined because of South Star Suriya

सूर्या की वजह से तबाह हो सकता है ‘अक्षय कुमार’ का फिल्मी करियर, जानें कैसे….
Modified Date: December 4, 2022 / 12:52 pm IST
Published Date: December 4, 2022 12:52 pm IST

मुंबई । सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ को लेकर सुर्खियों में है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को दीपावली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। ‘राम सेतु’ का कड़ा मुकाबला अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ से होगा। दोनों ही फिल्म को लेकर फैंस कुछ ज्यादा एक्साइटेड नहीं दिख रहे है।

यह भी पढ़े : ‘विराट कोहली करेंगे सन्यास का ऐलान…T20 World Cup 2022 के बाद हिटमैन भी ले सकते हैं बड़ा फैसला’

इसी बीच खबरे आ रही है कि अक्षय कुमार ‘सोरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरु करने वाले है। ‘सोरारई पोटरु’ को 5 कैटेगिरी में नेशनल अवॉर्ड मिले है। ऐसे में एक नेशनल अवॉर्डी फिल्म के रीमेक में काम करना अक्षय के लिए भारी पड़ सकता है। ‘सोरारई पोटरु’ को हिंदी में ‘उड़ान’ नाम से अमेजन प्राइम वीडियो में रिलीज किया गया है। ऐसे अक्की के इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस में चलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

यह भी पढ़े : MP Doctors Transfer : प्रदेश सरकार ने डॉक्टर्स को दिया झटका! बड़े स्तर पर किए तबादले, इन डॉक्टर्स के नाम हैं लिस्ट में, देखें… 

अक्षय का करियर ग्राफ अभी काफी डाउन चल रहा है। अक्षय की बच्चन पांडे, बेल बॉटम, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन जैसी फिल्में फ्लॉप हो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘Soorarai Pottru’ का हिंदी रीमेक अक्षय के करियर को डूबाता है या बचाता है। फिल्म की शूटिंग इसी महीने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होगी। इस फिल्म में सूर्या ने काफी शानदार काम किया था। ऐसे में अगर अक्षय को इस फिल्म को हिट कराना है तो उन्हें सूर्या से अच्छी एक्टिंग करनी होगी। नहीं तो ढलान में जाता उनका करियर खत्म होने के कगार पर आ सकता है।

 


लेखक के बारे में