Mirzapur The Movie Box Office Collection: रिलीज के 15वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 2026 की इन टॉप 6 फिल्मों को पछाड़ा
Mirzapur The Movie Box Office Collection: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
Mirzapur The Movie Box Office Collection /image: Social Media
- फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
- फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और अभी भी फिल्म धमाल मचा रही है।
- 'मिर्जापुर द मूवी' टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
Mirzapur The Movie Box Office Collection: नई दिल्ली: पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर दर्शकों ने दिल खोल के प्यार लुटाया है और इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है। फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और अभी भी फिल्म धमाल मचा रही है। फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करती कि उससे पहले इसने टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ तो फर्स्ट वीक में 148.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद इसने दूसरे हफ्ते भी अच्छी खासी कमाई की थी और दूसरे वीक इसने 55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 15वे दिन बॉक्स ऑफिस पर रात 9.30 बजे तक 1.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 205.12 करोड़ पहुंच गया है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (ग्लोबली) बनी
Mirzapur The Movie Box Office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 15 दिन के बाद भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। कोईमोई के अनुसार, इसने ‘भूत बंगला’ (292.64 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इसी के साथ ही ये साल की ग्लोबली चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है। इसी के साथ ही इसने 6 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है।
टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 308.99 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 295.22 करोड़ (14 दिन)
5. भूत बंगला- 292.64 करोड़
6. धमाल 4- 236.43 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
हनुमान अंश और मिर्जापुर में है मुकाबला
Mirzapur The Movie Box Office Collection: आपको बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला फिल्म ‘हनुमान अंश’ से है। इसके आगे कोई भी फिल्म आगे नहीं निकल पा रही है। बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब ये 350 करोड़ में भी शामिल होने की रेस में आगे चल रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mainpuri Saas Damad Love Story: चोरी छिपे दामाद से इश्क लड़ा रही थी सास! परिजनों ने टोका तो बोली- अब वो मेरा पति है, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
- Jabalpur Love Jihad News: शिक्षक ने नाबालिग छात्रा पर बनाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव, भेजता था अश्लील मैसेज, न्यायधानी से सामने आया लव जिहाद का मामला
- Barabanki Sex Racket: सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला निकली HIV पॉजिटिव! पूरे शहर में मचा हड़कंप, संपर्क में आए लोगों की तलाशी शुरू

Facebook


