नो फादर्स इन कश्मीर के समर्थन में आगे आयी आलिया भट्ट
नो फादर्स इन कश्मीर के समर्थन में आगे आयी आलिया भट्ट
मुंबई। ऑस्कर नॉमिनेटेड डायरेक्टर अश्विन कुमार की फ़िल्म ‘नो फादर्स इन कश्मीर’ के लिए बहुत सारी जानी-मानी हस्तियाँ अपना समर्थन दे रही हैं। फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और शशि थरूर, स्वरा भास्कर समेत अन्य हस्तियों की ओर से सोशल मीडिया पर समर्थन किए जाने के बाद, अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है और अपनी माँ की फिल्म के लिए सीबीएफसी से गुहार लगाकर उसके लिए अपना समर्थन ज़ाहिर कर रही हैं। उसने ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि मैं माँ की फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी।
Was soo looking forward to mom’s @nofathers_movie #nofathersinkashmir!! @Soni_Razdan @ashvinkumar & team worked super hard for this honest teens love story in Kashmir. Really hope the CBFC would #lifttheban. It’s a film about empathy & compassion..let’s give love a chance!
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 17, 2019
बता दें कि ‘नो फ़ादर्स इन कश्मीर’ तक़रीबन पिछले 6 महीने से सेंसर में अटकी हुई है । सीबीएफसी और चोटी की संस्था एफसीएटी दोनों ने मामले की सुनवाई की, और फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने पर सहमत हुईं। इस फिल्म में दो लापता पिताओं की तलाश करते दो 16 साल के बच्चों की प्रेम कहानी है जो कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के निर्माताओं और समर्थकों के अनुसार फ़िल्म में कोई भी आपत्तिजनक चीज़ नहीं है और इसीलिए इसे ग़लत ए प्रमाण पत्र दिए जाने पर सवाल उठाए जा रहे है और बहस की जा रही है।
यह विवाद अभी भी चल रहा है और मसला अभी तक सुलझ नहीं पाया है, जिसके चलते फिल्म के निर्माता अधर में लटक गए हैं और उन्हें फ़िल्म को अपने हिसाब से रिलीज़ करने के लिए जल्दी कोई राहत नहीं मिल रही है। फिल्म में सोनी राजदान, अंशुमन झा और कुलभूषण खरबंदा हैं।

Facebook


