Alpha Trailer Release: रावण की लंका खुद जलाएगी सीता… ‘Alpha’ में आलिया भट्ट का खतरनाक रूप देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए!

Ads

Alpha Trailer Release: Alpha का 2 मिनट 33 सेकंड का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। यशराज बैनर की इस फिल्म में एक सुपरस्टार की सरप्राइज एंट्री ने फैंस को चौंका दिया। तेज एक्शन और सस्पेंस ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 05:03 PM IST

(Alpha Trailer Release/ Image Credit: yrf Instagram)

HIGHLIGHTS
  • यशराज बैनर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा’ का नया ट्रेलर रिलीज
  • आलिया भट्ट का खतरनाक और दमदार एक्शन अवतार दिखा
  • शरवरी और अनिल कपूर ने मिशन में अहम भूमिका निभाई

मुंबई: Alpha Trailer Release: यशराज बैनर तले बनी Alpha का नया धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले आए टीजर से जहां फैंस थोड़े निराश ते। वहीं, इस नए ट्रेलर ने पूरी तस्वीर बदल दी। 2 मिनट 33 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना कर दिया है।

आलिया भट्ट का दमदार और खतरनाक अवतार

ट्रेलर की शुरुआत में बॉबी देओल का किरदार एक छोटी बच्ची को देखता है और उसका नाम ‘सीता’ रखने का फैसला करता है। आगे दिखाया गया है कि यही बच्ची यानी आलिया भट्ट एक खास मिशन के लिए तैयार की जाती है। उसे खतरनाक हालात में लड़ने और दुश्मनों को खत्म करने की ट्रेनिंग दी जाती है। कहानी में ‘रावण की लंका खुद सीता जलाएगी’ जैसे डायलॉग्स ट्रेलर को और भी सस्पेंसफुल बनाते हैं।

शरवरी और अनिल कपूर की अहम भूमिका

फिल्म में Sharvari भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आती हैं जो आलिया के मिशन में उसका साथ देती हैं। वहीं Anil Kapoor उन्हें दिशा और मार्गदर्शन देते दिखाई देते हैं। ट्रेलर में दोनों किरदारों की मौजूदगी कहानी को और मजबूत बनाती है और एक बड़े मिशन की ओर इशारा करती है। जिसमें ‘फतेह’ नाम के दुश्मन को हराने की योजना दिखाई देती है।

ऋतिक रोशन की सरप्राइज एंट्री

ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज Hrithik Roshan की झलक रही। वह अपने चर्चित किरदार कबीर धालीवाल के रूप में नजर आते हैं। जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनकी छोटी सी झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग इसे सबसे बड़ा ट्विस्ट बता रहे हैं। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

फिल्म ‘ऐल्फा’ का ट्रेलर कब रिलीज हुआ?

‘ऐल्फा’ का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसकी लंबाई 2 मिनट 33 सेकंड है।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कौन हैं?

फिल्म में मुख्य भूमिका में Alia Bhatt नजर आ रही हैं।

क्या ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है?

हाँ, ट्रेलर के एक्शन और सरप्राइज एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है।

क्या फिल्म में कोई सरप्राइज कैरेक्टर है?

हाँ, ट्रेलर में Hrithik Roshan की झलक ने फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाया है।