Anupama 7th March 2026 written update: कोठारी परिवार में छाएगा मातम! अंश लगाएगा अनुपमा पर इल्ज़ाम, क्या बच पाएगा प्रेम और राही का रिश्ता?

Anupama 7th March 2026 written update: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में होगा में कोठारी परिवार में छा जाएगा मातम। अनुपमा के ऊपर फूटेगा इल्ज़ामों का घड़ा....

Anupama 7th March 2026 written update: कोठारी परिवार में छाएगा मातम! अंश लगाएगा अनुपमा पर इल्ज़ाम, क्या बच पाएगा प्रेम और राही का रिश्ता?

Anupama written update 7th March 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Reporter

Modified Date: March 7, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: March 7, 2026 3:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रार्थना की होगी मौत
  • अनुपमा पर लगा 'कातिल' का इल्ज़ाम!

Anupama 7th March 2026 written updateरुपाली गांगुली के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में आज के होली के एपिसोड में जहां एक ओर सब होली का जश्न मानते और प्यार के रंग में रंगते नज़र आएंगे तो दूसरी ओर तनाव भरा माहौल भी देखने को मिलेगा। जी हाँ, अनुपमा के द्वारा प्रेरणा से पूछे जाने पर कि दिल्ली में क्या हुआ था? प्रेरणा अनुपमा को बताती है कि दिल्ली में उसने क्या किया था, जिसे सुन अनुपमा चौंक जाती है। अनुपमा उससे पूछती है कि क्या प्रेम भी उससे प्यार करता है ? प्रेरणा कहती है कि वह तो उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहता।

Anupama Spoiler: होली के जश्न के बीच हुआ तमाशा!

अनुपमा, प्रेरणा से सवाल करती है कि वह राही के ससुराल में क्यों रह रही है, जो राही उसे दोस्त मानती है क्या उसने कभी उसके बारे में सोचा? अनुपमा को साथ -साथ में माया -काव्या की बातें याद आती है और वह परेशान हो जाती है। प्रेरणा, जवाब देती है कि उसने राही के बारे में सोचा लेकिन प्रेम के लिए उसके दिल में जो फीलिंग्स हैं उस पर उसका बस नहीं चलता है। प्रेरणा कहती है कि प्रेम से प्यार करना गलत नहीं है। अनुपमा कहती है कि किसी और के पति से प्यार करना गलत है। प्रेरणा कहती है कि आज के मॉडर्न युग में तो यह आम बात है।

तभी प्रेम आकर, अनुपमा से साड़ी बातें साफ़ करता है और उसे बताता है कि वह राही को दिल्ली से लौटने के बाद ही बता देना चाहता था लेकिन प्रेरणा ने उससे भीख मांगी और यह बात किसी को भी बताने से मना किया ये कहते हुए कि वह भविष्य में ऐसा कुछ नहीं करेगी। अनुपमा को खुद पर बीती पुरानी बातें और माया याद आती है और उसे प्रेरणा और उस में एक- जैसी बातें और झलक दिखाई देती है।

राही ने दिया प्रेरणा को करारा जवाब !

अनुपमा को चिंता होती है कि क्या राही की किस्मत भी उसके जैसी ही है? वह सोचती है कि जब राही को इस बात का पता चलेगा तो क्या होगा? राही, अनुपमा और प्रेम को टोकती है तभी प्रेम कहता है कि उसने राही से सच छिपाया लेकिन वह सिर्फ और सिर्फ राही से ही प्यार करता है। प्रेरणा बीच में बोलती है और कहती है कि प्रेम सच कह रहा है क्योंकि उसका प्यार एकतरफा है। वह यह भी कहती है कि प्रेम ने कभी भी उसकी तरफ नहीं देखा और न ही उसकी फीलिंग्स का ध्यान रखा। राही कहती है कि उसे अपने पति प्रेम पर पूरा भरोसा है और प्रेरणा को उसकी तरफ से सफाई देने की कोई ज़रूरत नहीं हैं।

अनुपमा, राही और प्रेम को रिश्तों के बारे में समझाते हुए कहती है कि यदि पति-पत्नी, आपस में बातें छिपाने लगे तो उनका प्यार खतरे में पड़ जाता है। वह प्रेरणा से कहती है कि वह शुरू से आखिरी तक गलत है। अनुपमा, प्रेरणा से कहती है कि प्रेम राही का पति है कोई पर्स नहीं है जो वह उसे प्यार करने के लिए चुन ले। वह प्रेरणा को राही और प्रेम से दूर रहने की चेतावनी देती है। प्रेरणा, अनुपमा से विनती करती है कि वह उसे घर से बाहर न निकाले।

Anupama Upcoming Promo: अनुपमा बांधेगी प्रेरणा का बोरिया बिस्तर !

प्रेरणा, अनुपमा से कहती है कि वह ज़िन्दगी में बिलकुल अकेली है और उसने बहुत मुश्किल से रिश्ते बनाये हैं इसलिए वह अनुपमा से विनती करती है कि उसे बाहर न निकाले। अनुपमा, प्रेरणा से कहती है कि वह कोठारी हाउस से अपना बैग ले और उसके साथ चले, लेकिन प्रेरणा कहती है कि उसका करियर अभी प्रेम के साथ शुरू हुआ है। अनुपमा जवाब देती है कि उसका ड्रामा वह पहले भी देख चुकी है और वह फिर से प्रेरणा को उसके साथ चलने को कहती है।

प्रेरणा, राही से विनती करती है कि वह प्रेम के सपने के लिए उसे वहां रुकने दे। अनुपमा, राही को चेताती है कि वह प्रेरणा की मदद करने की गलती न करे, क्योंकि उसकी ज़िन्दगी का अतीत और काव्य की बातें उसे याद आती हैं। राही कहती है कि प्रेरणा प्रेम के साथ काम कर सकती है। अनुपमा फिर राही को समझाती है और उसके सामने हाथ जोड़ती है कि महान बनने की कोशिश न करे, और प्रेम को अपना सपना पूरा करने के लिए प्रेरणा की ज़रूरत नहीं हैं। राही डील की वजह से प्रेरणा को जाने से मना करती है जबकि प्रेम भी कबूल करता है कि उसे प्रेरणा की ज़रूरत नहीं है। अनुपमा राही से कहती है कि यदि वह अभी नहीं समझी तो उसके साथ धोखा होगा, इसलिए वह प्रेरणा को उसके साथ ले जाने का फैसला करती है।

प्रेरणा करेगी विश्वासघात !

राही, प्रेरणा को डील के तौर पर एक और मौका देने का फैसला करती है। अनुपमा राही को अपने अनुभव के बारे में बताती है और प्रेरणा का पक्ष लेकर अपने रिश्ते हो मुसीबत में न डालने की सलाह देती है। राही, प्रेरणा से पूछती है कि उसने जो किया क्या उसे उस बात का पछतावा है प्रेरणा कहती है हाँ है। राही उसे एक और मौका देती है। वह प्रेम से कहती है कि उसने उससे बात छिपाकर उसका भरोसा तोड़ा है। प्रेम वादा करता है कि वह उससे कभी भी कुछ नहीं छिपायेगा।

प्रीकैप

प्रार्थना, अपनी बच्ची को मंदिर ले जाने का फैसला करती है। वसुंधरा के मना करने पर भी वह कहती है कि अनुपमा उसके साथ जाएगी। रास्ते में, अचानक एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अनुपमा की ओर बढ़ता है। प्रार्थना, बहादुरी से अनुपमा को पीछे धकेलकर उसे बचाती है लेकिन खुद उस ट्रक की चपेट में आ जाती है। अंश और अनुपमा स्तब्ध रह जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.