Anupama Spoiler: क्या माही बनेगी दूसरी प्रार्थना या गौतम को देगी मुँह तोड़ जवाब? जया की मासूमियत देखकर, पिघला दिग्विजय का दिल..

Anupama Spoiler: 'स्टारप्लस' के सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' में माहि के सामने आया गौतम का घिनौना चेहरा। जया की मासूमियत देख, पिघला दिग्विजय का दिल..

Anupama Spoiler: क्या माही बनेगी दूसरी प्रार्थना या गौतम को देगी मुँह तोड़ जवाब? जया की मासूमियत देखकर, पिघला दिग्विजय का दिल..

Anupama written update 17th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Spice

Modified Date: March 17, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: March 17, 2026 7:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौतम की क्रूर साजिश हुई फेल!
  • पॉल ने खेला गंदा दांव!

Anupama Spoiler: Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब परी, ईशानी, राही, अंश और माहि, आपस में नोक-झोंक वाले पल बिताते हैं साथ ही गिलास को हाथ में पकड़ कर चेयर्स करते हुए फोटो खिंचवाते हैं। अंश को प्रांशी की बहुत याद आती है वह राही और माहि से प्रांशी के बारे में पूछता है। राही बताती है कि प्रांशी बहुत नॉटी हो गई है और बहुत शोर मचाती है, लेकिन गौतम के वजह से, प्रांशी से न मिल पाने के कारण वह गुस्से में होता है।

Anupama: जस्सी का एक तरफ़ा प्यार!

राही, अनुपमा को वीडियो कॉल करने का तय करती है और कॉल करने से पहले वह सबसे कहती है कि अनुपमा को कोई भी ऐसी बात न बताएं जिससे उसे परेशानी हो। माहीं भी चुप रहती है। राजा, प्रेम से शिकायत करता है कि उसे उसे ग्रुप में शामिल नहीं किया जाता। प्रेम उसे समझाता है और जस्सी से लस्सी बनाने को कहता है साथ ही अंश के लिए अपनी फीलिंग्स कबूलने की सलाह देता है।

अनुपमा के हंसी के पीछे छिपा दर्द!

अंश के नंबर से अनुपमा को वीडियो कॉल आता है। अनुपमा सभी बच्चों को एक साथ देखकर खुश हो जाती है। अनुपमा अपनी मुस्कराहट के पीछे दर्द छिपा लेती है, किन्तु राही देखते साथ ही भांप लेती है कि अनुपमा दर्द छिपा रही है। राही, अनुपमा से पूछती है कि घर बदल लिया क्या? अनुपमा हामी भरती है। जया सब को कॉल पर एक साथ देख उत्साहित हो जाती है। अनुपमा उसे शोर करने को मना करती है साथ ही उसे समझाती है कि दिग्विजय डांटेगा। दिग्विजय, जया पर नाराज़ होता है और साथ ही सावी के चीज़ें बाहर देख बांकु को डांटता है। अनुपमा, जया के लिए बटरफ्लाई ड्रेस बनाने का फैसला करती है।

Anupama written update 17th March 2026: गौतम देगा माही को धमकी!

माहि, गौतम से उसके उखड़ेपन का कारण और नज़रअंदाज़ करने की वजह पूछती है। वह गौतम से सवाल करती है कि यदि वह उसके साथ रहना ही नहीं चाहता था तो उसने उससे शादी क्यों की? माहि कहती है कि यदि गौतम उसके साथ नहीं रहना चाहता तो वह वसुंधरा को कह देगी। गौतम माहि को धमकी देता है और अपना मुंह बंद रखने के लिए कहता है। राही को एहसास होता है कि माहीं किसी मुसीबत में हैं।

ऑफिस में, अनिल नई हायरिंग की बात करता है। राही, माहि का नाम सजेस्ट करती है। वसुंधर कहती है कि माही उस लायक नहीं है। गौतम भी वसुंधरा की बात में सहमति दिखाता है माहीं भरोसा दिलाती है कि वह सबसे अच्छे और सुन्दर डिज़ाइन लाएगी। अनिल, माहि से बात करने की सोचता है। माहि, राही का शुक्रियादा करती है। तभी गौतम और राही एक दूसरे को घूरकर देखते है।

जया की मासूमियत देख पिघला दिग्विजय !

अनुपमा की बनाई हुई बटरफ्लाई वाली ड्रेस पहनकर, जया खुश हो जाती है। उसी दौरान, लीगल नोटिस मिलने से दिग्विजय का मूड ख़राब होता है। जया को बटरफ्लाई वाली ड्रेस पहने देख, दिग्विजय को सावी की याद आ जाती है वह जया को गले लगा लेता है, किन्तु उसे उसकी गलती है एहसास होता है तो वह पीछे हट जाता हैं। जया, बांकु से सावी के बारे में पूछती है और बांकु सतब्ध रह जाता है।

अनुपमा अपने काम पर जाती है लेकिन वहां की मालकिन यह कह कर कि अनु ने खुद से काम करने के लिए मना किया है इसलिए उन्होंने नया रसोइया रख लिए है। अनुपमा समझ नहीं पाती कि उसने ऐसा कब कहा ? तभी वहां पॉल को मौजूद देख वह समझ जाती है कि यह सब इसका ही किया धरा है और वह उसे काम नहीं करने देगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.