CG Congress Protest: मनरेगा-सिलेंडर की कीमतों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई झूमाझटकी

मनरेगा-सिलेंडर की कीमतों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल! chhattisgarh Congress Protest in Raipur

CG Congress Protest: मनरेगा-सिलेंडर की कीमतों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई झूमाझटकी
Modified Date: March 17, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: March 17, 2026 5:56 pm IST

रायपुरः CG Congress Protest: मनरेगा का नाम बदलने सहित कई मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ता के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी। बैरिकेड्स लगाकर पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़े। हालांकि केनाल रोड चौक के पहले लगाए गए आखिरी बैरिकेट्स कांग्रेसी नहीं तोड़ पाए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हुई।

CG Congress Protest: इससे पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यही जोश 2028 तक बचाकर रखना है और अफीम वाली सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी, महंगी बिजली सहित अन्य मुद्दों को लेकर हमको लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना है। हमें युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों ग्रामीणों के लिए लड़ना है। मोदी ने पहले जनता को कैश के लिए लाइन लगवाया और आज गैस के लिए लाइन लगवा दिया है। आने वाले दिनों में हम पंचायत कांग्रेस का गठन करने जा रहे है। हम को पंचायतों को मजबूत करना है। आने वाले दिनों में हम पंचायत कांग्रेस का गठन करने जा रहे है। हम को पंचायतों को मजबूत करना है।

सचिन पायलट ने कहा कि लोगों को रोजगार देने की पूरी दुनिया में अनूठी योजना थी, जिसे मोदी जो शुरू से बंद करना चाहते थे। किसी भी प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ धोखा नहीं किया। इस व्यवस्था के खिलाफ राहुल जी और खरगे जी लगातार आवाज उठा रहे हैं। चंद उद्योगपतियों के लिए यह सरकार काम कर रही है। 11 साल से ये केवल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को जितना तंग प्रताड़ित करेंगे हम दुगनी ताकत से खड़े होंगे। जनता की भलाई के लिए हम सब एक जूट होकर पर काम करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।