Anurag Dobhal Health Update : जिंदगी के लिए लड़ रहे बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट, अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही फिर बिगड़ी तबीयत

Ads

Anurag Dobhal की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद देहरादून ले जाते समय उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई, जिसके बाद दोबारा भर्ती करना पड़ा।

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 11:52 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 11:52 PM IST

Anurag Dobhal Health Update / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • अनुराग डोभाल को दोबारा सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई
  • एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर ले जाते समय हालत बिगड़ी
  • कई टीवी सितारों ने जल्द स्वस्थ होने की दुआ की

एंटरटेनमेंट डेस्क : Anurag Dobhal Health Update मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें बाबू भैया के नाम से भी जाना जाता है, इस समय गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद, देहरादून ले जाते समय उनकी तबीयत दोबारा अचानक बिगड़ गई। मैनेजर रोहित पांडे के अनुसार, अनुराग को सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है और वे फिर से अस्पताल में भर्ती होकर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सांस लेने में गंभीर समस्या

अनुराग के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया कि 13 मार्च को डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। लेकिन 15 मार्च को जब उन्हें एम्बुलेंस द्वारा देहरादून ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में ही उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर ले जाते हुए उनका वीडियो सामने आया है, जिससे उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल है। इससे कुछ दिन पहले, अनुराग ने एक वीडियो व्लॉग में अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और इंटर-कास्ट मैरिज विवाद को लेकर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके कुछ ही समय बाद, उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार में अपनी कार डिवाइडर से टकराकर जान देने की कोशिश की।

कई सितारों ने दिया समर्थन

इस भीषण एक्सीडेंट में अनुराग को गंभीर चोटें आईं। उनके दोनों कूल्हों की हड्डियां टूट गईं और उनके फेफड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही, उन्हें निमोनिया की शिकायत भी है, जिसने उनकी स्थिति को और नाजुक बना दिया है। इस कठिन समय में अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, अली गोनी और प्रिंस नरूला जैसे टीवी जगत के कई सितारों ने अनुराग के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है और प्रशंसकों से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

मैनेजर दे रहे स्वास्थ्य की अपडेट

UK 07 राइडर’ के नाम से प्रसिद्ध अनुराग डोभाल की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उनके मैनेजर लगातार स्वास्थ्य अपडेट दे रहे हैं और प्रशंसकों से दुआओं की अपील कर रहे हैं। उनके परिवार के साथ विवाद और फिर एक्सीडेंट की घटनाओं ने पूरे सोशल मीडिया जगत को स्तब्ध कर दिया है।

 

इन्हे भी पढ़ें:-

अनुराग डोभाल को क्या हुआ है?

उन्हें गंभीर चोटों के साथ सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया की समस्या है।

अनुराग डोभाल को दोबारा अस्पताल क्यों ले जाया गया?

देहरादून ले जाते समय रास्ते में उनकी सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई।

किन सितारों ने समर्थन दिया है?

Munawar Faruqui, Aly Goni, Prince Narula समेत कई सितारों ने समर्थन दिया।