AR Rahman-Saira Banu Divorce: शादी के 29 साल बाद मशहूर संगीतकार का पत्नी से होने जा रहा तलाक, पोस्ट कर कहा – ‘टूटे हुए दिलों के वजन से..’
AR Rahman-Saira Banu Divorce: शादी के 29 साल बाद मशहूर संगीतकार का पत्नी से होने जा रहा तलाक, पोस्ट कर कहा – ‘टूटे हुए दिलों के वजन से..’

AR Rahman-Saira Banu Divorce
AR Rahman-Saira Banu Divorce: मुंबई। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो 29 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग हो रहे हैं। दंपति की ओर से एक बयान में, तलाक मामलों की वकील वंदना शाह ने कहा कि उन्होंने ‘‘अपने रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव’’ के बाद अलग होने का निर्णय लिया है। शाह ने मीडिया को जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘शादी के कई साल बाद सायरा और उनके पति ए आर रहमान ने एक दूसरे से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव के बाद लिया गया है।’’
Read More: Samridhii Shukla Injured: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शूटिंग के समय हुई हादसे का शिकार, चेहरा और हाथ जला, शेयर की तस्वीरें
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रहमान ने कहा कि, ‘‘हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अदृश्य अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी हिल सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों, इस नाजुक दौर से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’’
Read More: Bigg Boss 18 Finalist Race: बिग बॉस में नहीं चल पाया शिल्पा शिरोडकर का जलवा, फाइनलिस्ट रेस में आगे निकले ये कंटेस्टेंट्स
बता दें कि, बानो और रहमान (57) की शादी 1995 में हुई थी और वे तीन संतान - बेटियां खतीजा, रहीमा और बेटे अमीन के माता-पिता हैं। बानो ने पहले एक बयान में अलग होने की घोषणा की, जिसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। म्यूजिशियन ने बताया था कि ये रिश्ता उनकी मां ने तय किया था. दोनों में काफी कल्चरल मतभेद थे लेकिन बावजूद इसके वो अपना रिश्ता बखूबी निभा रहे थे।
“We had hoped to reach the grand thirty, but all things, it seems, carry an unseen end. Even the throne of God might tremble at the weight of broken hearts. Yet, in this shattering, we seek meaning, though the pieces may not find their place again. To our friends, thank you for…
— A.R.Rahman (@arrahman) November 19, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: AR Rahman-Saira Banu Divorce: AR Rahman, wife Saira Banu parting ways after 29 years of marriage
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm