किन्नर की ज़िंदगी को आत्मसात करना आसान नहीं है। ये ऐसी इंसान की कहानी होती है जिसे निभाने के लिए जी जान एक करनी होती है क्युकि इनकी लाइफस्टाइल कोई फिक्स नहीं होती। बॉलीवुड की फिल्मो में कई बार ऐसे मुद्दे उठाये जाते है जो मनोरंजन से हट कर होते है.और यही कारन है की फिल्मो को समाज का आइना कहा जाता है। फिल्मो में किन्नर का किरदार निभाना कोई आसान बात नहीं है लेकिन कुछ सितारों ने किन्नरों का इतना दमदार रोल निभाया की उन्होंने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया की किन्नर किस तरह का जीवन जीते हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने किन्नर का रोल प्ले कर लोगो को चौका दिया और दर्शको ने भी इनके नके किरदारों को काफी पसंद भी किया
आशुतोष राणा
हम सभी ये जानते हैं की आशुतोष राणा कितने ज़बरदस्त एक्टर हैं वो एक्टिंग से सभी के दिलों में छाप छोड़ते हैं। उनकी एक फिल्म आयी थी ‘शबनम मौसी’ जिसमें उन्होंने किन्नर का रोल निभाया था जिसको बहुत सराहा गया था।आशुतोष आज भी किसी जगह जाते है तो उन्हें उसके एक डायलॉग को बोलने के लिए दर्शक मांग करते है।
परेश रावल
परेश जी को कौन पसंद नहीं करता वो सबको इतना हसाते जो हैं। परेश ने फिल्म ‘तमन्ना’ में एक ट्रांसजेंडर का किरदार बखूबी निभाया था और वो इसको लेकर बहुत उत्साहित भी थे.
निर्मल पांडेय
निर्मल पांडेय की एक्टिंग तो आपको दांतों तले उंगलियां देने के लिए मजबूर कर देती हैं और उनको एक बार फिल्म ‘दायरा’ में किन्नर का रोल मिला था जिसको उन्होंने पूरी जान डालकर निभाया था और उनको इसी किरदार के लिए फ्रांस में बेस्ट एक्टर वलेंटी से नवाज़ा गया था.
. रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को कौन नहीं जनता ? उन्होंने भी फिल्म ‘रज्जो’ में एक ट्रांसजेंडर का बहुत ही एहम रोल निभाया था। सभी ने उनको इस किरदार में बहुत पसंद किया था.
महेश मांजरेकर
महेश की एक्टिंग आपको हमेशा सिनेमा तक खिंच कर ले ही जाती है, ऐसी ही फिल्म है ‘रज्जो’ जिसमें महेश ने किन्नर का किरदार निभाकर लोगों का मन मोह लिया था। इस फिल्म में उनको बहुत तारीफ मिली थी।
सदाशिव अमरापुरकर
सदाशिव जी ने बहुत सी फिल्मों में विलन का किरदार निभाया है और लोगों ने उनको सराहा भी है, इसी बीच इन्होने फिल्म ‘सड़क’ में एक किन्नर का ज़बरदस्त किरदार निभाया था और लोगों ने इनको बहुत पसंद भी किया था.आज भी सड़क फिल्म के बारे में चर्चा चलने पर सदाशिव का किरदार आंख के सामने आ जाता है
राजकुमार राव
आजकल लड़कियां राजकुमार की फैन हो गयी हैं और हम आपको बता दे की इन्होने भी बंगाली फिल्म ‘एमी साइरा बानो’ में किन्नर का रोल प्ले किया था और इस में राजकुमार ने किन्नर के किरदार में जान डाल दी थी।
अली ज़करिया
अली को सीरियल्स में भी बहुत पसंद किया गया है और इनको अपनी एक्टिंग के चलते तारीफ भी मिलती है और इनको फिल्म ‘दरमियाँ’ में एक किन्नर का किरदार निभाने का मौका मिला था जिसको बहुत सराहा गया था.