Awarapan 2 Teaser: आशिकों का दिल पर राज करने आ रहे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ का शानदार टीजर हुआ रिलीज, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

Ads

Awarapan 2 Teaser: मेकर्स ने 'आवारापन-2' का टीजर सोमवार को रिलीज किया है। फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 05:38 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 05:46 PM IST

Awarapan 2 Teaser/Image Credit: Imran Hashmi Instagram

HIGHLIGHTS
  • इमरान हाशमी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
  • मेकर्स ने 'आवारापन-2' का टीजर सोमवार को रिलीज किया है।
  • फिल्म 'आवारापन-2' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Awarapan 2 Teaser: मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार इमरान हाशमी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 2007 में इमरान हाशमी फिल्म आवारापन में नजर आए थे और ये फिल्म बेहद शानदार थी। वहीं अब इस फिल्म का पार्ट-2 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने ‘आवारापन-2’ का टीजर सोमवार को रिलीज किया है। इस टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रिया सरन की जगह इस बार दिशा पाटनी ने ली है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर उसी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इमरान के फैंस उन्हें एक बार फिर से शिवम पंडित के करिदार में देखने के लिए एक्ससाइटेड है।

टीजर क्या-क्या दिखाया गया?

फिल्म के टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के वॉयस ओवर से होती है। “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं। उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती हैं।” इसके बाद इमरान हाशमी को आलिया हामिद की कब्र के पास जाते दिखाया गया है और वह इस पर गुलाब रखकर आगे बढ़ते हैं। पार्ट-1 में अगर शिवम मर गया था तो लौटा कैसे? (Awarapan 2 Teaser) टीजर में इसका भी जवाब दिया गया है। दिखाया गया है कि एक बौद्ध मठ के लोगों ने मॉन्क्स ने शिवम पंडित को बचा लिया। टीजर में आगे धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। इमरान हाशमी को काफी मस्कुलर अंदाज में दिखाया गया है और मेकर्स ने उसी फील को जिंदा रखने की पूरी कोशिश की है।

‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट

Awarapan 2 Teaser: ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ‘शिवम पंडित’ के तौर पर वापसी कर रहे हैं। यह वही किरदार है जिसने उन्हें यादगार परफॉर्मेंस दी थी। इस सीक्वल में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं। विशेष फिल्म्स की प्रोड्यूस और नितिन कक्कड़ की निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन्हे भी पढ़ें:-