Malti Chahar News : बिग बॉस 19 की इस स्टार ने बताई इंडस्ट्री की डरावनी हकीकत, डायरेक्टर ने काम के बदले की थी ऐसी घिनौनी डिमांड
बिग बॉस 19 की स्टार मालती चाहर ने इंडस्ट्री में अपने डरावने अनुभव का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक नामी और उम्रदराज डायरेक्टर ने काम के बदले उनसे घिनौनी …

Malti Chahar News
- बिग बॉस 19 की स्टार मालती चाहर ने इंडस्ट्री में अपने डरावने अनुभव का खुलासा किया।
- एक नामी और उम्रदराज डायरेक्टर ने काम के बदले उनसे घिनौनी डिमांड की।
- मालती ने महिलाओं को सशक्त संदेश दिया कि अपनी मर्यादा और सीमाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए।
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर हाल ही में बिग बॉस 19 में दिखाई दी थीं। उन्होंने बॉलीवुड में अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस से डेब्यू किया। हाल ही में मालती ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा।
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में मालती ने खुलासा किया कि एक प्रसिद्ध और उम्रदराज़ डायरेक्टर ने उनके साथ जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। मालती ने कहा, “मैं उन्हें पिता समान मानती थी। काम खत्म होने के बाद जब मैंने उन्हें साइड हग किया, तो उन्होंने मेरे होंठों पर किस करने की कोशिश की। मैं पूरी तरह सन्न रह गई। मैंने तुरंत उन्हें टोक दिया और फिर कभी उनसे नहीं मिली।”
कॉम्प्रोमाइज न करने पर काम से बाहर
मालती ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में अपनी मर्यादा बनाए रखने पर अक्सर उन्हें काम गंवाना पड़ा। उन्होंने कहा, “कई बार मेरा लुक टेस्ट पूरा हो जाता, सब फाइनल हो जाता, लेकिन जब उन्हें पता चलता कि मैं ‘कॉम्प्रोमाइज’ नहीं करूंगी, तो मुझे आखिरी समय में फिल्म से हटा दिया जाता। यह मेरे साथ कई बार हुआ।”
मालती का कहना है कि उनकी सख्त परवरिश का असर उनके फैसलों में दिखता है। उनके पिता एयरफोर्स में थे और उन्होंने हमेशा कहा, “तुम पढ़ी-लिखी हो। अगर काम न बने तो घर वापस आ जाना, लेकिन कभी गलत रास्ता मत चुनना।” मालती मानती हैं कि इंडस्ट्री में लोग आपकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ लेते हैं कि आप किस तरह की इंसान हैं।
लड़कियों के लिए संदेश
मालती ने महिलाओं को एक सशक्त संदेश भी दिया कि उन्हें अपनी मर्यादा खुद तय करनी चाहिए। उन्होंने साउथ के एक डायरेक्टर का उदाहरण भी साझा किया, जिसने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया था, लेकिन मालती ने वहां जाने से साफ मना कर दिया।
इन्हें भी पढ़ें:
- T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप से पहले चौंकाने वाला फैसला! 42 साल के इस खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी, सिर्फ इतने मैच खेले…
- Insurance Policy News: सरकार के इस फैसले से इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव! विदेशी निवेश को मिली मंजूरी, जानिए अब कैसे कर पाएंगे क्लेम?
- Homebound In Oscar 2026: ऑस्कर की लिस्ट में भारत ने मचाया तहलका! 15 फिल्मों समेत करण जौहर की इस फिल्म की धमाकेदार एंट्री, भावुक पोस्ट कर जताया आभार!
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मालती चाहर ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और काम के बदले घिनौनी डिमांड का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bigg Boss 19 Star Reveals Shocking Truth About Bollywood: Director Made Heinous Demands
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
01 Oct 2026 | 2:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
Koffee with Karan Last Season: आख़िरकार बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो.. 22 सालो तक होता रहा टेलीकॉस्ट, जानें क्या है परमानेंट ब्रेक की वजह
30 Sept 2026 | 3:31 pm
Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?
30 Sept 2026 | 12:30 pm
Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?
29 Sept 2026 | 7:11 pm
Who is Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा? ग्लैमर से एक्टिंग तक ऐसा रहा सफर, इन फिल्मों-सीरीज में आ चुकी हैं नजर
29 Sept 2026 | 1:24 pm
Ganga Mai ki Betiyan: इस शख्स की घिनौनी हरकतें ही बनेंगी इंदु और कौशल्या की बर्बादी की वजह, क्या सहाना के कड़े फैसले में गंगा देगी उसका साथ?
28 Sept 2026 | 7:32 pm
India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, 15 लाख जीतने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात
28 Sept 2026 | 4:07 pm