Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पहले दोनों पार्ट दर्शकों के बीच सफल रहे थे। अब तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Drishyam 3 Advance Booking: थिएटर में आने से पहले ‘दृश्यम 3’ का जलवा! धड़ाधड़ बिके 7 लाख टिकट, क्या ओपनिंग डे पर करेगी रिकॉर्डतोड़ कमाई?

(Drishyam 3 Advance Booking/Image Credit: ajaydevgn Instagram)

Modified Date: September 30, 2026 / 12:32 pm IST
Published Date: September 30, 2026 12:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
  • 7 लाख+ टिकटों की एडवांस बुकिंग
  • ओपनिंग डे के 2.24 लाख टिकट बिके

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन एक बार फिर अपनी चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट के साथ बड़ी पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म के पहले दोनों पार्ट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और बॉक्स ऑफिस (Drishyam 3 Advance Booking) पर भी इनका प्रदर्शन मजबूत रहा। अब कुछ बदलावों के साथ ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने जा रही है। गांधी जयंती की छुट्टी के कारण फिल्म को शुरुआती कारोबार में फायदा मिलने की काफी उम्मीद है।

एडवांस बुकिंग में बिके 7 लाख से ज्यादा टिकट

रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग (Drishyam 3 Advance Booking) में अच्छी मांग देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के चार दिनों के लिए अब तक 7 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। अकेले ओपनिंग डे के लिए करीब 2.24 लाख टिकट बुक किए जा चुके हैं। वहीं रविवार और सोमवार के लिए भी लगभग 4.8 लाख टिकटों की बिक्री बताई जा रही है। बुकिंग का यह सिलसिला अभी जारी है।

एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई हुई?

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे के लिए करीब 12.50 करोड़ रुपये ग्रॉस और लगभग 11 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर लिया है। शनिवार और रविवार के लिए फिल्म की बुकिंग से करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई होने की बात सामने आई है। सोमवार की बुकिंग को जोड़ने पर चार दिनों के लिए फिल्म का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन लगभग 24.50 करोड़ रुपये हो गई है।

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई का अनुमान?

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए शुरुआती अनुमानों में इसके ओपनिंग डे कलेक्शन (Drishyam 3 Advance Booking) को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ भारत में पहले दिन करीब 45 करोड़ रुपये नेट और 60 करोड़ रुपये ग्रॉस तक कमाई कर सकती है। वहीं विदेशी बाजारों की कमाई जोड़ने पर फिल्म का शुरुआती वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75-80 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्म साबित हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।