बॉलीवुड के डेब्यू स्टार्स जिन्होंने रिलीज से पहले ही बटोर ली दूसरी फिल्म

बॉलीवुड के डेब्यू स्टार्स जिन्होंने रिलीज से पहले ही बटोर ली दूसरी फिल्म

बॉलीवुड के डेब्यू स्टार्स जिन्होंने रिलीज से पहले ही बटोर ली दूसरी फिल्म
Modified Date: December 4, 2022 / 11:58 am IST
Published Date: December 4, 2022 11:58 am IST

मुंबई। माया नगरी मुंबई में आमतौर पर देखा जाता है कि नए स्टार्स को स्थापित होने में समय लगता है। लेकिन हालिया अपनी पहली फिल्म से जगह बनाने वाले ऐसे तीन स्टार भी हैं। जिन्हें उनकी पहली डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही दूसरी फिल्म मिल गई थी।जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के नए चेहरे अनन्या पांडे, सारा अली खान, तारा सुतारिया और ईशान खट्टर जैसे कलाकारों की जो अपनी डेब्यू रिलीज से पहले ही दूसरी फ़िल्म साइन कर लिए थे और अब अपनी फिल्म हिट होने का एन्जॉय कर रहे हैं।

बता दें कि प्रशंसकों के विशाल हुजूम के साथ यह नवोदित कलाकार अभी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाए हुए है।टीन सेंसेशन और बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंडोर्सर, अनन्या पांडे, जो स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वह डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन के साथ “पति पत्नी और वो” नामक अपनी दूसरी फिल्म साइन कर चुकी हैं।

निर्माता भूषण कुमार, जो “पति पत्नी और वो” और “मेजावां” दोनों का समर्थन कर रहे हैं, कहते हैं, “एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस एक अभिनेता को केवल तभी लॉन्च करता है जब व्यक्ति के बारे में बहुत आश्वस्त हो। मैंने अनन्या और तारा से मिल चुका हूँ। वे पात्रों के अनुरूप हैं, इसलिए उनकी पहली रिलीज़ से पहले उन्हें कास्ट करने में कोई बुराई नहीं है।”

ईशान खट्टर ने धड़क से पहले ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ साइन की थी, और सारा अली खान की झोली में भी केदारनाथ और सिम्बा नामक दो फिल्में थी।


लेखक के बारे में