मुंबई। दीपिका पादुकोण अपने रेड कार्पेट लुक से हैरान करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती है। जिसे उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रेड कार्पेट पर कोई भी उनसे बेहतर नहीं हो सकता हैlसाल 2010 से प्रतिष्ठित कान्स रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से कायल करने वाली, दीपिका ने इस साल के 72वें पलैस डेस फेस्टिवल कान्स के साथ अंतराष्ट्रीय ध्यान अपनी आकर्षित करते हुए हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और अपने इस खूबसूरत लुक के साथ एक बार फिर प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लिया है।
72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के खास अवसर पर दीपिका ब्लैक और क्रीम कॉम्बिनेशन में कस्टम डंडास के कॉस्ट्यूम में नज़र आ रही है जिसे अभिनेत्री ने हाई पोनी टेल, हील्स, ड्रॉप डैंग्लर ज्यूलरी और रेड कार्पेट को छूते एक लंबे ड्रीम ट्रेल के साथ पूरा किया है।अपने इस खूबसूरत ड्रेस पर एक बड़े बौ के साथ दीपिका किसी परी से कम नहीं लग रही है।
ज्ञात हो कि इस साल मेट गाला में पिंक लुरेक्स जैक्वार्ड के जैक पोसेन कस्टम गाउन में बार्बी के अंदाज़ में प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाने के बाद, फैंस को उनके कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर फैंस से सुझाव मांगा था कि क्या उन्हें रेड कार्पेट पर लाल रंग पहनना चाहिए, जिसने उनके लुक के प्रति प्रशंसकों की जिज्ञासा बढ़ा दी थी। अब जब दीपिका का लुक सामने आ गया है, तो हर कोई अभिनेत्री को देख कर दंग है और दीपिका की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है।
दुनियां की नज़र अपनी तरफ खींचने की हुनर रखने वाली ब्यूटी आइकन की सूची में शामिल होने वाली दीपिका, लेडी गागा, रिहाना जैसी हस्तियों के बीच अपनी जगह बनाई है। ज्ञात हो कि दीपिका जल्द ही अपनी आगामी फिल्म छपाक में एक एसिड पीड़ित-सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आएंगी। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।