2025 ki Hit Movies List : साल की शुरुआत से अंत तक विवादों में घिरीं ये फिल्में! बैन और बवाल के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

साल 2025 में रिलीज हुई कुछ फिल्मों ने विवादों का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़े। 'इमरजेंसी', 'धुरंधर', 'छावा', 'द बंगाल फाइल्स' और 'उदयपुर फाइल्स' जैसी फिल्में विवादों में घिरीं, लेकिन दमदार कहानी और अभिनय के कारण इन्हें दर्शकों से भरपूर सराहना मिली। इन फिल्मों ने यह साबित किया कि अगर कंटेंट मजबूत हो, तो विवादों से भी सफलता मिल सकती है।

2025 ki Hit Movies List : साल की शुरुआत से अंत तक विवादों में घिरीं ये फिल्में! बैन और बवाल के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

2025 ki hit movies list / Image Credit : IMDB / YOUTUBE

Modified Date: December 18, 2025 / 01:04 pm IST
Published Date: December 18, 2025 12:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • साल 2025 की 'छावा', 'द बंगाल फाइल्स', 'उदयपुर फाइल्स', 'धुरंधर' और 'इमरजेंसी' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया
  • ऐतिहासिक और धार्मिक मुद्दों पर विवाद
  • दर्शकों ने इन फिल्मों को पसंद किया

2025 ki hit movies list साल 2025 अब खत्म होने को है लेकिन यह साल बॉलीवुड के लिए बेहद रोमांचक और सफल साबित हुआ, क्योंकि विभिन्न जॉनर की फिल्मों ने रिलीज होते ही दर्शकों को खूब मनोरंजन दिया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की। हालांकि, इस साल विवादों की भी कोई कमी नहीं रही। कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक कई फिल्में ऐसी रहीं, जो रिलीज के पहले या बाद में विवादों में फंसीं।

कुछ फिल्मों पर उनकी कहानी को लेकर सवाल उठे, तो कुछ पर स्टारकास्ट के कारण आलोचना हुई। वहीं, कुछ फिल्मों पर इतिहास से छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप भी लगे। कुछ फिल्मों पर तो कोर्ट ने रोक लगा दी, जबकि कुछ पर एफआईआर भी दर्ज हुई। 2025 में विवादों में फंसी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी रही, तो चलिए आपको बताते हैं कि विवादों में फंसने के बाद भी किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और रिकॉर्ड तोड़े!

1. इमरजेंसी

2025 ki hit movies list कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह फ्लिम साल 1975 की इमरजेंसी पर आधारित है और कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में थीं। कंगना रनौत की यह फिल्म राजनीतिक विवादों के बीच रिलीज हुई थी, जिसमें फिल्म की कहानी और कुछ दृश्यों को लेकर विवाद उठे। इस फ्लिम में रिलीज से पहले ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगे। सिख संगठनों सहित कई संगठनों ने विरोध किया फिर भी फिल्म रिलीज हुई, कंगना के अभिनय की तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं रही लेकिन दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा।

2. छावा

2025 ki hit movies list लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित थी, लेकिन जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, यह विवादों के घेरे में आ गई। एक गाने में संभाजी महाराज को डांस करते हुए दिखाया गया था, जिसे लेकर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगे। इस पर महाराष्ट्र के मंत्रियों और विभिन्न संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मेकर्स ने बाद में विवादित डांस सीक्वेंस को फिल्म से हटा दिया, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को लेकर बहस जारी रही। फिल्म के इतिहास से जुड़ी सटीकता पर सवाल उठते रहे, जिससे विवाद थमा नहीं। बावजूद इसके, ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया। विक्की कौशल की दमदार अदाकारी को दर्शकों ने काफी सराहा, जिससे यह फिल्म विवादों के बावजूद अपनी जगह बना पाई।

3. उदयपुर फाइल्स

2025 ki hit movies list उदयपुर फाइल्स’ 8 अगस्त को 4500 स्क्रीनों पर रिलीज हुई, हालांकि यह पहले 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म, जो 2022 में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित थी, नफरत फैलाने और मुस्लिम समुदाय को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आरोपों में घिर गई। फिल्म के खिलाफ कई संगठनों और व्यक्तियों ने विरोध जताया, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी।

लेकिन कानूनी लड़ाई के बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से 55 सीन्स को हटाने का आदेश दिया था, ताकि वह मानक के अनुरूप हो सके। इसके बावजूद, फिल्म विवादों से बाहर नहीं निकल पाई। फिल्म की रिलीज के बाद, ‘उदयपुर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

4. द बंगाल फाइल्स

2025 ki hit movies list विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को रिलीज हुई। यह फिल्म 1946 की हिंसा पर आधारित थी, जिसे बंगाल में हुए नरसंहार के काले अध्याय को पर्दे पर उतारने का प्रयास बताया गया। फिल्म के रिलीज होते ही इसे प्रोपगैंडा फैलाने के आरोपों का सामना करना पड़ा, खासकर उन हिस्सों में जहां हिंदू नरसंहार को प्रमुखता से दिखाया गया था।

पश्चिम बंगाल में फिल्म का जबरदस्त विरोध देखने को मिला, जहां कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसे आपत्ति जताते हुए बायकॉट करने की अपील की। आरोप था कि फिल्म तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और इससे समुदायों के बीच नफरत फैल सकती है। इसके बावजूद, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और चर्चा में बनी रही।

5. धुरंधर

2025 ki hit movies list आदित्य धर की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन रिलीज से पहले ही यह विवादों में फंस गई। मेजर मोहित शर्मा की फैमिली ने दावा किया कि फिल्म उनके बेटे पर आधारित है और बिना उनकी अनुमति के फिल्माई गई है। इस पर परिवार के सदस्य कोर्ट भी गए, लेकिन फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड ने इसे काल्पनिक कहानी बताते हुए क्लियर कर दिया कि फिल्म में कोई वास्तविक व्यक्ति को नहीं दिखाया गया है।

इसके बावजूद, ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, और राकेश बेदी जैसे स्टार्स ने अभिनय किया, जिनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और इसे दर्शकों के बीच एक बड़ी हिट के रूप में देखा जा रहा है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.