The Paradise Advance Booking Collection: सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले मचाया गदर, एडवांस बुकिंग में की इतने करोड़ की कमाई, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
The Paradise Advance Booking Collection: सुपरस्टार नानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।
The Paradise Advance Booking Collection/Image Credit: Instagram
- साउथ के सुपरस्टार नानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
- फिल्म 'द पैराडाइज' प्री-सेल्स में नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है
- फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त शुरुआत करने के लिए तैयार है।
The Paradise Advance Booking Collection: मुंबई: साउथ के सुपरस्टार नानी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। प्री-सेल्स में ये फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त शुरुआत करने के लिए तैयार है। बता दें कि फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हो रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने रात साढ़े 8 बजे तक वर्ल्डवाइड 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 43.76 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं भारत में फिल्म के ओपनिंग डे की प्री-सेल्स की बात की जाए तो फिल्म ने 21.63 करोड़ रुपए की कमाई कर रही है। (The Paradise Advance Booking Collection) टोटल वीकेंड डोमेस्टिक सेल्स में 37.50 करोड़ रुपए से ज्यादा क्रॉस कर लिया है। फिल्म के 10.30 लाख टिकट बिक गए हैं। फिल्म को 9,022 शोज मिले हैं। 36 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 112 शोज सोल्ड आउट हैं।
फिल्म ने इस राज्य में की सबसे ज्यादा कमाई
The Paradise Advance Booking Collection: ‘द पैराडाइज़’ के पहले दिन में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला राज्य तेलंगाना है। तेलंगाना में 10.11 करोड़ की कमाई हुई। ये कुल कमाई का 47 परसेंट है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 6.86 करोड़ और कर्नाटक में 2.39 करोड़ कमा लिए हैं। टॉप 10 राज्यों की कुल कमाई में 98 परसेंट हिस्सेदारी ।
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
श्रीकांत ओडेला ने फिल्म को डायेरक्ट किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक दिया है। (The Paradise Advance Booking Collection) फिल्म में नानी के अलावा राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्मी, मोहन बाबू, कायादू लोहार जैसे स्टार्स हैं। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है। नानी को इस फिल्म अलग अवतार में देखा जाएगा। नानी ने लंबे बालों के साथ लुक लिया है। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नानी उसी लुक में नजर आए। वो जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG News: हटी नक्सलवाद की काली छाया तो खिलखिलाया बस्तर, साय सरकार की नीतियों से पर्यटन को मिली रफ्तार, बढ़े रोजगार के अवसर
- Kiran Singh Deo Chhattisgarh Return Video: 2 महीने बाद छत्तीसगढ़ लौटते ही भावुक हुए किरण सिंह देव, सड़क हादसे के बाद दिल्ली में इलाज करवा रहे थे भाजपा अध्यक्ष
- MP Phulo Devi Netam WhatsApp Hacked: छत्तीसगढ़ की इस सांसद का व्हाट्सएप हुआ हैक, करीबियों से की गई इस चीज की मांग, साइबर टीम ने शुरू की जांच

Facebook


