Crime Patrol News Season : अनूप सोनी की जगह अब ये सुपरस्टार संभालेंगे ‘क्राइम पेट्रोल’! नए सीजन में होगा बड़ा बदलाव, जानें कब से होगा शुरू

Ads

सोनी टीवी का चर्चित शो ‘क्राइम पेट्रोल’ नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस बार शो की होस्टिंग अनूप सोनी की जगह अजय देवगन करते नजर आएंगे। ‘क्राइम पेट्रोल 2026- क्राइम का करंट’ का प्रोमो जारी हो चुका है और शो 31 अगस्त से प्रसारित होने की जानकारी सामने आई है।

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 12:07 AM IST

Crime Patrol News Season

HIGHLIGHTS
  • अनूप सोनी के बाद अजय देवगन संभालेंगे शो की कमान।
  • नए सीजन में देश को हिला देने वाले संगीन अपराधों की कहानियां दिखाई जाएंगी।
  • अजय देवगन के साथ ‘क्राइम पेट्रोल’ नए कलेवर में लौट रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Crime Patrol News Season सोनी टीवी का लोकप्रिय और चर्चित शो ‘क्राइम पेट्रोल’ सालों बाद टीवी पर वापसी करने जा रहा है। सच्ची घटनाओं पर आधारित जुर्म की कहानियां दिखाने वाला यह शो एक बार फिर नए कलेवर में दर्शकों के बीच आ रहा है। इस नए सीजन के साथ सबसे बड़ा बदलाव इसके होस्ट को लेकर हुआ है, जहां मशहूर अभिनेता अनूप सोनी की जगह अब बॉलीवुड स्टार अजय देवगन शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

अजय देवगन शो को करेंगे होस्ट

सोनी टीवी ने ‘क्राइम पेट्रोल 2026- क्राइम का करंट’ का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अजय देवगन शो के बारे में बताते दिख रहे हैं। प्रोमो में वे कहते हैं कि कई बार जुर्म करने वाला परिवार या आसपास का कोई अपना ही व्यक्ति होता है। इस सीजन में वे देश को हिला देने वाले ऐसे ही संगीन अपराधों के मामले लेकर आएंगे।

31 अगस्त से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा शो

अजय देवगन के अनुसार, इन कहानियों का मकसद डराना नहीं बल्कि लोगों को सतर्क और जागरूक करना है।Crime Patrol Satark  रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे इसके 15 एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और यह शो 31 अगस्त से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। गौरतलब है कि अनूप सोनी ने 2010 से 2018 तक लगभग 1000 एपिसोड्स में इस शो को होस्ट किया था और उनकी आइकॉनिक लाइन ‘सावधान रहें, सतर्क रहें’ काफी मशहूर हुई थी।

सालों से अनूप सोनी कर रहे थे एंकरिंग

सालों तक ‘क्राइम पेट्रोल’ का चेहरा रहे अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन पर इस आइकॉनिक शो को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आगे वे इस शो की एंकरिंग जारी रखेंगे या नहीं, यह दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा। फिलहाल नए प्रोमो के बाद अजय देवगन के फैंस और शो के दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें