दबंग टूर में डेज़ी शाह ने लगाई स्टेज पर आग, ड्रेस की नकल के कारण सुर्खियों में

Ads

दबंग टूर में डेज़ी शाह ने लगाई स्टेज पर आग, ड्रेस की नकल के कारण सुर्खियों में

  •  
  • Publish Date - December 3, 2022 / 08:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

मुंबई। ‘रेस 3 की सफलता के बाद  सलमान खान खान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में के लिए  यूएस निकले हैं उनके इस दबंग टूर में उनके साथ बॉलीवुड की टॉप मोस्ट अभिनेत्रियां भी गई हैं । इस दबंग टूर में सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

 

इस टूर के बहुत से वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.जिसमें  सलमान खान के साथ इस टूर में कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह के परफॉर्मेंस को भी देखा जा सकता है।

कल इस टूर की पहली परफॉर्मेंस थी जिसमें सलमान खान जैकलीन, डेजी, सोनाक्षी और कैटरीना यानि बॉलीवुड की चार बड़ी अभिनेत्रियों के साथ स्टेज पर रोमांस करते नज़र आए. उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही है। 

इस दौरान डेजी शाह द्वारा परफॉर्मेंस के लिए पहनी गई ड्रेस की बहुत अधिक चर्चा है। दरअसल डेजी ने अपने डांस परफॉर्मेंस के दौरान जो ड्रेस वियर किया था वो कोरियोग्राफर और सिंगर बेयोनस के कोचेला द्वारा पहने गए स्टेज परफॉर्मेंस की कॉपी थी। जिसे लेकर डेजी को सोशल मीडिया में  बहुत अधिक ट्रोल भी किया जा रहा है।

 

बता दें की डेजी ने अपने डांस कार्यक्रम के दौरान हूबहू  बेयोनस के कोचेला द्वारा पहनी गयी ड्रेस की कॉपी की थी। इतना ही नहीं ड्रेस के साथ -साथ जूते शार्ट पेंट सब में हूबहू नकल साफ दिख रही थी।

 

ज्ञात हो की ‘दबंग टूर’ का शेड्यूल 21 दिनों का है जिसमें ये सभी सितारे कई देशों में जाकर परफॉर्म करेंगे. इसी दौरान इन सभी सितारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया था। 

वेब डेस्क IBC24