इंग्लैंड के आदिल राशिद हाथ की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर

Ads

इंग्लैंड के आदिल राशिद हाथ की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 07:42 PM IST

चेस्टर ली स्ट्रीट (इंग्लैंड), 22 सितंबर (भाषा) इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद दाहिने हाथ में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ पूरी वनडे क्रिकेट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

एक दशक से अधिक समय से इंग्लैंड की टीम के अहम सदस्य रहे राशिद को इस चोट के कारण मंगलवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होने वाले सीरीज के पहले मैच से बाहर होना पड़ा था।

हालांकि मैच शुरू होने के करीब एक घंटे बाद इंग्लैंड की टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि राशिद सीरीज के बाकी दोनों मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

सीरीज के पहले मैच में उनकी जगह रेहान अहमद को शामिल किया गया।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द